न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान: ईद पर प्रदर्शित नहीं करनी चाहिए थी ‘ट्यूबलाइट’, 140 करोड़ी फिल्म को आपने असफल कर दिया

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों नोटबुक (Notebook) और भारत (Bharat) को लेकर मीडिया में चर्चा में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 3:36:23

सलमान: ईद पर प्रदर्शित नहीं करनी चाहिए थी ‘ट्यूबलाइट’, 140 करोड़ी फिल्म को आपने असफल कर दिया

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों नोटबुक (Notebook) और भारत (Bharat) को लेकर मीडिया में चर्चा में हैं। वे नोटबुक (Notebook) के निर्माता हैं जिसको वे प्रमोट कर रहे ह्रैं। कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी उनकी यह फिल्म एक प्रेम कहानी है, जिसमें गहराई है। इस फिल्म को लेकर वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्हें विश्वास है कि उनकी यह फिल्म दर्शकों को पसन्द आएगी और यह सफल होगी। इस फिल्म के ट्रेलर और गीतों को बहुत पसन्द किया गया है।

Salman Khan,tubelight,bharat,notebook,salman khan movies,salman khan films,salman khan news,katrina kaif,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल ही में इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म की सफलता असफलता स्वयं फिल्म पर निर्भर करती है लेकिन मीडिया भी इसमें अपनी अहम् भूमिका निभाता है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आप किसी फिल्म का निर्देशन भी करेंगे तो सलमान खान (Salman Khan) ने कहा, ‘‘मैं एक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके लिए भगवान का शुक्र है। मेरे पास अच्छी स्क्रिप्ट के लिए एक समझ है, लेकिन जब आप सोचते हैं कि आप सूत्र जानते हैं, तो भाग्य आता है और आपको थप्पड़ मारता है। और फिर हमारे पास आप लोग हैं, एक बात गलत है और आप जानते हैं। आप लोगों ने मेरी 140 करोड़ की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को फ्लॉप कर दिया!

Salman Khan,tubelight,bharat,notebook,salman khan movies,salman khan films,salman khan news,katrina kaif,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

ट्यूबलाइट के लिए, मैंने कहा था कि हमें ईद रिलीज नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जो लोग ईद पर अपने घरों से बाहर निकलते हैं, वे लोग हैं जो कुछ ‘चिल्लर’ फेंकते हैं और ‘मस्ती’ करते हैं। वे वास्तव में मजे करना चाहते हैं। एक ईद रिलीज एक जश्न मनाने वाली फिल्म होनी चाहिए। हमें पता था कि स्क्रिप्ट क्या है और मुझे पता था कि यह फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होनी चाहिए। लेकिन तब हम भी त्योहारी रिलीज को नहीं छोडऩा चाहते थे। लोग ईद मनाने गए और रोते हुए बाहर आए। इसलिए, मुझे अभी भी लगता है कि ‘ट्यूबलाइट’ को किसी त्यौहार पर रिलीज नहीं करना चाहिए था। इसे नियमित रूप से शुक्रवार रिलीज होना चाहिए था। अब जब लोग फिल्म को सैटेलाइट और डिजिटल पर देख रहे हैं, तो वे उस फिल्म को पसंद करते हैं।

गौरतलब है कि कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का कारोबार किया था, लेकिन मीडिया द्वारा उसे असफल करार दे दिया गया था। ऐसा ही उनकी फिल्म ‘जय हो’ और गत वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म ‘रेस-3’ के साथ हुआ था। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 125 करोड़ और 169 करोड़ का कारोबार किया लेकिन मीडिया ने उसे असफल करार दे दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम