न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपना स्टारडम बरकरार रखने की क्षमता है मुझमें: सलमान खान

सलमान (Salman Khan) से पूछा गया कि क्या वे उस समय के लिए तैयार हैं जब उनकी फिल्में अच्छा बिजनेस करना बंद कर देंगी। जवाब में सलमान ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपने स्टारडम को अभी कम से कम 30 से 35 सालों के लिए बनाए रख सकते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 26 May 2019 5:07:58

अपना स्टारडम बरकरार रखने की क्षमता है मुझमें: सलमान खान

वर्तमान समय में हिन्दी फिल्म उद्योग में गिनती के कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने लम्बे समय से अपना स्टारडम बरकरार रखते हुए दर्शकों में अपनी मांग बनाए रखी है। इन सितारों में सबसे पहला नाम आता है अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का, जिनकी फिल्मों को दर्शक आज भी बडे चाव से देखना पसन्द करता है। इसका उदाहरण इस वर्ष प्रदर्शित और सुपर हिट रही फिल्म ‘बदला (Badla)’ है। इसके बाद नम्बर आता है शाहरुख (Shah Rukh Khan), सलमान (Salman Khan), आमिर (Aamir Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn)। कुछ दिनों पहले ही आमिर खान (Aamir Khan) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका स्टारडम आने वाले सालों में ऐसा नहीं रहेगा, मगर वो इसके लिए पहले से तैयार हैं। यही सवाल जब सलमान खान (Salman Khan) ने उनकी फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान पूछा गया तो उनका जवाब बेहद रोचक था।

Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat promotion,aamir khan,amitabh bachchan,Shah Rukh Khan,ajay devgn,bollywood,entertainment

सलमान (Salman Khan) से पूछा गया कि क्या वे उस समय के लिए तैयार हैं जब उनकी फिल्में अच्छा बिजनेस करना बंद कर देंगी। जवाब में सलमान ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपने स्टारडम को अभी कम से कम 30 से 35 सालों के लिए बनाए रख सकते हैं। जब उनसे नई जनरेशन के दर्शकों के बारे में पूछा गया जो स्टारडम की तुलना में अच्छा कंटेंट पसंद करती है तो इस पर सलमान ने कहा स्टारडम तो एक दिन जाना ही है काफी लंबे समय तक इसे बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण काम है। मेरे खयाल से शाहरुख, आमिर, अक्षय, अजय और मैं ही इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार हैं जो काफी लंबे समय तक इसे बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। हम आगे भी ये कोशिश करेंगे कि इस स्टारडम को हम आने वाले कुछ और सालों तक बरकरार रखें। सलमान ने आगे कहा कि वे कुछ ऐसे सुपरस्टार्स को जानते हैं जिनका बाद में कलेक्शन 8 से 10 पर्सेंट ही आता है। हमारे साथ भी ऐसा होने वाला है मगर मुझे लगता है कि ऐसा अभी शुरू नहीं हुआ है।

Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat promotion,aamir khan,amitabh bachchan,Shah Rukh Khan,ajay devgn,bollywood,entertainment

आगामी 5 जून अर्थात् 9 दिन बाद सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दिनों वे कैटरीना कैफ के साथ फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है जो इससे पहले उनके साथ सुल्तान और टाइगर जिन्दा है बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल