न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’ की ओपनिंग को लेकर लगने लगे कयास, पहला दिन 30 करोड़, 35 करोड़ या 40 करोड़. . . मुकाबला क्रिकेट से है

ठीक एक सप्ताह बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से चर्चित रही फिल्म ‘भारत’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 29 May 2019 2:06:59

‘भारत’ की ओपनिंग को लेकर लगने लगे कयास, पहला दिन 30 करोड़, 35 करोड़ या 40 करोड़. . . मुकाबला क्रिकेट से है

ठीक एक सप्ताह बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से चर्चित रही फिल्म ‘भारत’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। ईद के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सलमान खान आ रहे हैं। ‘भारत’ 150 करोड़ की मेगा बजट फिल्म है जिसकी सफलता को लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। गत वर्ष सलमान खान ‘रेस-3’ के कारण इस मौके पर मात का खा चुके हैं। बॉलीवुड के गलियारों में अभी से इस फिल्म के पहले दिन के कारोबार को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। इसका कारण यह भी है कि इसी दिन टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के मध्य विश्व कप क्रिकेट का पहला मैच है, जिसके चलते कहा जा रहा है कि यह सलमान खान की फिल्म के कारोबार को प्रभावित करेगा। यह सही भी है। भारत में जितने फिल्म प्रेमी हैं उससे कहीं ज्यादा क्रिकेट प्रेमी हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat release date,bharat movie,salman khan bharat movie,bharat box office collection,bharat first day box office collection,bharat promotion,entertainment,bollywood

आइए डालते हैं एक नजर फिल्म समीक्षकों और टे्रड विश्लेषकों के अनुमान पर जिनमें इन लोगों ने कहा है कि यह फिल्म पहले दिन 30 से 40 करोड़ के मध्य कारोबार करने में सफल होगी। लाइफ बैरी डॉट कॉम के समीक्षक और विश्लेषक राजेश कुमार भगताणी का अनुमान है कि सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 से 30 करोड़ तक का कारोबार ही करने में सफल होगी। इसकी एक बड़ी वजह जहाँ विश्व कप क्रिकेट का मैच है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में वो बज नहीं बना है जो सलमान खान की ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को लेकर होता आया है। जब-जब ऐसा हुआ है तब-तब सलमान खान को ईद पर शिकस्त मिली है। उदाहरण के तौर पर ट्यूबलाइट, जय हो, ऐसी फिल्में रही हैं। वहीं गत वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई रेस-3 ने पहले 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की लेकिन बाद में उसका हश्र क्या हुआ यह सभी जानते हैं।

Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat release date,bharat movie,salman khan bharat movie,bharat box office collection,bharat first day box office collection,bharat promotion,entertainment,bollywood

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, फिल्म समीक्षक अमोद मेहरा कहते हैं कि ईद पर सलमान खान की फिल्में रिलीज होना अपने आप में एक त्योहार के जैसा है। इस समय सभी चीजें फिल्म के फेवर में हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ खास नहीं था, लेकिन उसके बावजूद फिल्म पहले दिन बंपर कमाई कर सकती है। मेहरा कहते हैं, ‘हालांकि उसी दिन (5 जून) भारत वल्र्ड कप 2019 के लिए अपना पहला मैच खेलेगा और इसका फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर थोड़ा असर तो पड़ेगा। फिल्म पहले दिन करीब 35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।’ फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर मानते हैं कि सलमान खान की ‘भारत’ पहले दिन आसानी से करीब 40 करोड़ रुपये कमा लेगी। फिल्म का ईद पर रिलीज होना ही इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। सलमान की फिल्में ईद पर खूब पसंद की जाती हैं। जौहर कहते हैं कि उस दिन क्रिकेट मैच का थोड़ा असर जरूर फिल्म पर पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद फिल्म पहले दिन 35 से 40 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेगी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श का मानना है कि भारत फिल्म को पांच दिनों का वीकेंड मिल रहा है, जिसकी वजह से यह फिल्म वीकेंड की कमाई का शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो