न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दबंग-3 : पहला दिन 50 करोड़ के पार, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार सलमान खान

इस वर्ष ईद के मौके पर औसत फिल्म ‘भारत’ देने वाले सलमान खान एक बार फिर से दर्शकों के सामने ‘दबंग-3’ के जरिये रू-ब-रू होने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 4:31:06

दबंग-3 : पहला दिन 50 करोड़ के पार, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार सलमान खान

इस वर्ष ईद के मौके पर औसत फिल्म ‘भारत’ देने वाले सलमान खान एक बार फिर से दर्शकों के सामने ‘दबंग-3’ के जरिये रू-ब-रू होने जा रहे हैं। शुक्रवार 20 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। यह विचार राजस्थान में पिछले 50 वर्षों से फिल्म वितरक और एक्जीबिटर के तौर पर काम कर रहे किशन पुरी ने व्यक्त किए हैं, जिनका जयपुर में फिल्म कॉलोनी में पूजा फिल्म्स के नाम से ऑफिस है। किशन पुरी का कहना है कि दीपावली के बाद अब जाकर सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम देखने को मिलेगा। पिछले रविवार से ऑन लाइन शुरू हुई एडवांस बुकिंग को देखकर साफ महसूस किया जा रहा है कि यह इस सीरीज की सबसे बड़ी फिल्म होगी। सलमान खान की इस वर्ष प्रदर्शित हुई ‘भारत’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 44 करोड़ की ओपनिंग ली थी। उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान दबंग-3 के जरिये अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते नजर आएंगे।

Salman Khan,salman khan news,dabangg 3,dabangg 3 news in hindi,dabangg 3 first day box office,dabangg 3 1st day 50 crore,sonakshi sinha,entertainment,bollywood news in hindi

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में अभिनय कश्यप के निर्देशन में बनी ‘दबंग’ ने बॉलीवुड सिनेमा की दिशा और दशा बदलने का काम किया था। इस फिल्म उन दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर मोडऩे पर मजबूर किया था जो कूलर और एसी की ठंडी हवा खाते हुए बंद कमरों में टीवी पर फिल्में देखने लगा था। ‘दबंग’ ने अपने साथ जहाँ मजदूर वर्ग को जोडऩे में सफलता प्राप्त की थी, वहीं उसने अपने साथ धनाढ्य वर्ग को भी जोड़ा था। दबंग ने एक तरफ जहाँ सलमान खान के करिअर को परवान चढ़ाया वहीं दूसरी ओर इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी क्लब को मजबूत किया था। बॉक्स ऑफिस पर पहली 100 करोड़ी फिल्म देने का श्रेय आमिर खान को जाता है। उनके अभिनय से सजी और ए. मुरुगादास के निर्देशन में बनी ‘गजनी’ से 100 करोड़ी क्लब की शुरूआत हुई थी।

सलमान खान अभिनीत दबंग-3 को 120 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस फिल्म ने प्रदर्शन पूर्व ही सैटेलाइट राइट, म्यूजिक राइट और प्राइम वीडियो राइट्स के जरिए 155 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। इस तरह से यह 35 करोड़ का मुनाफा कमा चुकी है। अब प्रदर्शन के साथ ही जो भी कमाई आएगी वह पूरी तरह से मुनाफा ही होगा। जयपुर में इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ पांच एकल सिनेमाघरों राजमंदिर, लक्ष्मी मंदिर, अलका, कोहिनूर और पारस में प्रदर्शित किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि पारस सिनेमा पिछले तीन साल से बंद था, जिसने चेन्नई के निर्माता निर्देशक व वितरक रमेश जी ने पुन: शुरू किया है। इस सिनेमाघर में दबंग-3 को प्रथम तीन दिन रेगूलर 5 शो में चलाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव