न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’: 4500 स्क्रीन्स पर होगा प्रदर्शन, पहले दिन की कमाई को लेकर अभी भी जारी है अनुमान लगना

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत को लेकर कहा जा रहा है कि इस फिल्म को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 9:45:31

‘भारत’: 4500 स्क्रीन्स पर होगा प्रदर्शन, पहले दिन की कमाई को लेकर अभी भी जारी है अनुमान लगना

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत को लेकर कहा जा रहा है कि इस फिल्म को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। देश के मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में इसे प्रदर्शित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के चलते सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने हॉलीवुड फिल्म डार्क फीनिक्स को अपने यहाँ प्रदर्शित करने से इंकार कर दिया है। ‘भारत’ को पूरे देश भर में लगभग 4500 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जाएगा।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनाया गया है। सलमान खान ने इस फिल्म के बजट पर पूरी तरह लगाम लगाने का प्रयास किया था लेकिन फिर भी यह फिल्म 100 करोड़ के बजट से ऊपर चली गई है। पिछले दिनों में प्रदर्शित बड़े बजट की फिल्मों का जो हश्र हुआ है उसे देखते हुए सलमान खान ने अपनी फिल्म की टिकट दरों में वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया है। सिंगल स्क्रीन पर इस फिल्म की दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने अपने यहाँ पर इस फिल्म की टिकट दरों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की है।

Salman Khan,katrina kaif,salman khan new movie,salman khan news,bharat,bharat screens,bharat promotion,bharat movie,entertainment,bollywood

इस फिल्म के पहले दिन के कारोबार को लेकर कहा जा रहा था कि यह 30 से 40 करोड़ के मध्य कारोबार करेगी। लेकिन जब से इस बात की जानकारी मिली है कि मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने अपने यहाँ पर इसकी टिकट दरों में वृद्धि की है तब से इन अनुमानों में कोई निश्चित अनुमान तय नहीं हो पा रहा है।

ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि 5 जून को भारत-दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप मैच है जिसके चलते इसके कारोबार पर असर पड़ेगा। यह सही है लेकिन फिर भी जिस तरह से इसकी एडवांस बुकिंग को लिया गया है उसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि यह फिल्म 30 करोड़ तक तो पहले दिन पहुंच ही जाएगी।

इस फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा योगदान माउथ पब्लिसिटी का भी रहेगा। क्रिकेट मैच दोपहर 3 बजे से लेकर 11 बजे तक हैं। इससे पहले वाले शो में जो दर्शक फिल्म देखेंगे वही इसका भाग्य तय करेंगे। यदि इन दर्शकों को फिल्म पसन्द आती है तो जो दर्शक पहले दिन क्रिकेट मैच का मजा लेंगे वह दूसरे दिन सिनेमाघरों का रुख करेंगे। इसी के चलते इस फिल्म को बड़ी कामयाबी मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका