न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कब जारी होगा ‘भारत’ का ट्रेलर, निर्देशक ने बताया, आप भी जानिये

अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘जी हाँ फिल्म भारत के ट्रेलर की तारीख लॉक हो चुकी है। हम पोस्ट प्रोडक्शन के आखिरी चरण में हैं। यह अप्रैल माह के 3रे सप्ताह में जारी होगा। ये एक बहुत स्पेशल फिल्म है। हम नर्वस, चिंतित और उत्साहित हैं। भगवान हमें आशीष दे।’

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 24 Mar 2019 4:26:23

कब जारी होगा ‘भारत’ का ट्रेलर, निर्देशक ने बताया, आप भी जानिये

सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म ‘भारत’ इस वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त जिज्ञासा है। पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से चर्चाओं में रही इस फिल्म में वे एक बार फिर से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ काम करते नजर आएंगे। हालांकि पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काम करने वाली थी, लेकिन उनके अचानक से विवाह करने के कारण कैटरीना (Katrina Kaif) का प्रवेश हुआ। गत वर्ष इस फिल्म के निर्माताओं द्वारा इसका टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसन्द किया था। टीजर जारी होने के बाद से ही इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को इंतजार है। अब दर्शकों का इंतजार और कितने दिन का रह गया है इस बात की जानकारी स्वयं इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने दे दी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिये बताया है कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर अप्रैल के 3रे सप्ताह में जारी होगा।

अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘जी हाँ फिल्म भारत के ट्रेलर की तारीख लॉक हो चुकी है। हम पोस्ट प्रोडक्शन के आखिरी चरण में हैं। यह अप्रैल माह के 3रे सप्ताह में जारी होगा। ये एक बहुत स्पेशल फिल्म है। हम नर्वस, चिंतित और उत्साहित हैं। भगवान हमें आशीष दे।’

इस फिल्म के जरिये एक बार फिर से यह तिकड़ी अपना जादू चलाने को प्रयासरत है। इससे पहले सलमान खान (Salman Khan) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अली अब्बास जफर ने ‘टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai)’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। उम्मीद की जा रही है कि इस तिकड़ी की ‘भारत’ भी कुछ ऐसा ही करेगी। हालांकि सलमान खान (Salman Khan) की गत वर्ष ईद पर प्रदर्शित हुई फिल्म ‘रेस-3’ को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिली थी, जो सलमान खान (Salman Khan) के नाम पर मिलनी चाहिए थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 169 करोड़ का कारोबार किया था। रमेश तौरानी द्वारा निर्मित और रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ‘रेस-3’ को असफल करार दे दिया गया, जबकि यह रमेश तौरानी और रेमो डिसूजा के करिअर की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये

2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल