न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’ के पहले गीत ‘स्लो मोशन’ का टीजर जारी, दो दिन पहले आया था ट्रेलर

सलमान खान ने दो दिन पहले अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’ का ट्रेलर जारी किया था और आज उन्होंने इस फिल्म का पहला गीत ‘स्लो मोशन’ का टीजर जारी किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 24 Apr 2019 7:54:01

‘भारत’ के पहले गीत ‘स्लो मोशन’ का टीजर जारी, दो दिन पहले आया था ट्रेलर

सलमान खान ने दो दिन पहले अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’ का ट्रेलर जारी किया था और आज उन्होंने इस फिल्म का पहला गीत ‘स्लो मोशन’ का टीजर जारी किया है। इस टीजर वीडियो को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि यह गीत श्रोताओं और दर्शकों को पसन्द आएगा। इस गीत को दिशा पटानी और सलमान खान पर फिल्माया गया है। इस गाने को ट्विटर पर साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा है, लाइफ स्लो मोशन में जाने वाली है। ‘भारत’ का जब से ट्रेलर जारी हुआ है वह वायरल हो गया है। यूट्यब पर इसे लगातार देखा जा रहा है। इसके साथ ही इस ट्रेलर को टी सीरीज की साइट पर भी देखा जा रहा है। 5 जून को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर से पहले सलमान खान हर दिन फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर काफी असरकारक लग रहा है। ट्रेलर में सबसे पहले सलमान संवाद बोलते हुए आते हैं, जिसमें वह खुद को मिडिल क्लास का बूढ़ा आदमी कहते हैं।

‘भारत’ में साल 1964 से लेकर 2010 तक यानी लगभग 50 साल की इस कहानी में सलमान खान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर है। फिल्म के ट्रेलर में प्रभावशाली दृश्य, संवाद और दर्शकों को आकर्षित किए जा सकने वाले सभी तरह के मसाले डाले गए हैं। सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ अनोखे अंदाज में नजर आई हैं। ट्रेलर में जितने दृश्यों में वे नजर आई हैं उन्होंने साड़ी पहन रखी है और फर्राटेदार हिंदी बोलकर सलमान को जवाब दे रही हैं। ट्रेलर तीन मिनट 11 सेकंड लम्बा है जिसमें काफी कुछ दिखाया गया है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा नोरा फतेही, तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर यह साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ के पार निकल जाएगी।

ट्रेलर में दिखाए गए संवाद वजनदार हैं। इन्हें सुनने के बाद अहसास हो रहा है कि पूरी फिल्म के संवाद शानदार होंगे। सलमान खान के अतिरिक्त कैटरीना कैफ के हिस्से में कुछ ऐसे संवाद आए हैं जो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर करेंगे। उम्मीद है इस फिल्म के संवाद लम्बे समय तक दर्शकों के जेहन में याद रहेंगे। ‘भारत’ में सलमान खान 5 अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। कभी सलमान आपको हंसाएंगे तो कभी रुलाएंगे और कभी उत्साहित कर जोश से भी भर देंगे। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अपनी मजबूती दर्शा रहा है। बैकग्राउंड स्कोर सुनते ही दिल खुश हो जाता है। बैकग्राउंड स्कोर के बीट्स इतने शानदार हैं कि इसे बार-बार सुनने को जी करता है। ट्रेलर का पहला हिस्सा जहाँ कॉमेडी से भरा हुआ है वहीं दूसरा हिस्सा भावनाओं से लबरेज है। फिल्म का लेखन निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। मूल रूप से ‘भारत’ कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज ने अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान के साथ मिलकर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल