न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साइना नेहवाल की बॉयोपिक को लगा ग्रहण, दूसरी फिल्म को पूरा करने में लगी परिणीति

ख्याति प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बॉयोपिक (Saina Nehwal Biopic) को ग्रहण लग गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 13 May 2019 3:52:09

साइना नेहवाल की बॉयोपिक को लगा ग्रहण, दूसरी फिल्म को पूरा करने में लगी परिणीति

ख्याति प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बॉयोपिक (Saina Nehwal Biopic) को ग्रहण लग गया है। इस फिल्म में जो नायिका प्रवेश करती है वह बाद में दूसरी फिल्मों के चलते इसे छोड़ देती है। सबसे पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लिया गया था। उन्होंने साइना से ट्रेनिंग भी ली और शूटिंग में शुरू हुई थी कि अचानक उन्हें डेंगू हो गया और उसके बाद उन्होंने ‘छिछोरे’ के चलते इस फिल्म को छोड़ दिया। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के बाद इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का आगमन हुआ और अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के अचानक दूसरी फिल्म करने के चलते यह फिल्म अधर में लटक गई है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने पिछले दिनों सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिन्दी रीमेक को करने की घोषणा की। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है। पाउला हॉकिन्स 2015 की बेस्टसेलर पर आधारित फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन एक तलाकशुदा महिला की कहानी है जो एक लापता शख्स को लेकर चल रही खोजबीन में फंस जाती है।

saina nehwal,saina nehwal biopic,parineeti chopra,shraddha kapoor,parineeti chopra new movie,shraddha kapoor new movie,bollywood,entertainment

इस फिल्म के लिए वे अब लंदन जा रही हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग वहीं पर होगी। सूत्र बताते हैं कि परिणीति इस फिल्म की ‘स्टार्ट टू फिनिश’ शूटिंग के लिए मुंबई में बारिश शुरू होते ही लंदन जाने वाली हैं। एमिली ब्लंट की मशहूर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की इस रीमेक की पूरी शूटिंग इंग्लैंड में होनी है और शूटिंग से पहले परिणीति से कहा गया है कि वह अगले महीने के मध्य से इसकी वर्कशॉप्स, स्क्रिप्ट रीडिंग और रिहर्सल के लिए तैयार रहें। पिछले कुछ दिनों से साइना नेहवाल की बॉयोपिक के लिए लगातार ट्रेनिंग कर रहीं परिणीति को इतनी बड़ी फिल्म की रीमेक में लीड रोल मिलना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। सूत्र बताते हैं कि साइना नेहवाल की बॉयोपिक की शूटिंग आगे खिसकने की यही बड़ी वजह है और इसीलिए परिणीति पहले ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की रीमेक पूरी करना चाहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो