न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक सफल ऐक्टर के तौर पर देखता हूँ, नवाब कहलाने का शौक नहीं: सैफ अली खान

बॉलिवुड में एक सफल ऐक्टर के रूप अपनी धाक जमा चुके सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पटौदी खानदान में पैदा हुए लेकिन उनके नाम के आगे पटौदी नहीं लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 May 2019 8:55:10

एक सफल ऐक्टर के तौर पर देखता हूँ, नवाब कहलाने का शौक नहीं: सैफ अली खान

बॉलिवुड में एक सफल ऐक्टर के रूप अपनी धाक जमा चुके सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पटौदी खानदान में पैदा हुए लेकिन उनके नाम के आगे पटौदी नहीं लगा है। सैफ अली खान मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान के बेटे हैं। मंसूर नवाब पटौदी और टाइगर पटौदी के नाम से भी जाने जाते थे। सैफ ने बताया कि उन्होंने 1971 में अपने नाम से पटौदी हटा लिया था। एक टॉक शो में सैफ ने बताया कि क्यों उनके पिता ने अपने नाम के आगे से पटौदी हटा लिया। सैफ ने बताया कि 1971 में भारत में शाही दर्जे को खत्म कर दिया गया था। उसी साल पटौदी के हाथ से भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी चली गई थी। सैफ ने कहा, 'उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उनका सिग्नेचर भी बदल गया। पहले वह अपने नाम में पटौदी लगाते थे और लोग उन्हें पटौदी ही बुलाते थे। लेकिन जब भारत सरकार ने शाही दर्जा खत्म कर दिया तो उन्होंने अपने नाम से पटौदी हटाकर मंसूर अली खान कर दिया। सैफ ने आगे बताया कि एक बार उन्होंने अपने पिता से पूछा था कि उनके दो नाम क्यों हैं। इसपर उन्होंने समझाया था कि वह इस नाम के साथ पैदा हुए थे लेकिन 1971 के बाद यह खत्म हो गया। इसलिए अब उनका नाम बदल गया है। सैफ ने कहा कि वे इसी तरह बड़े हुए हैं। सैफ ने यही भी कहा कि नवाब कहलाने में उनकी कोई रुचि नहीं है बल्कि वह अपने आपको एक सफल ऐक्टर के तौर पर ही देखते हैं।

बता दें कि मंसूर अली खान की ऐक्ट्रेस शर्मिला टैगौर से शादी हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। सैफ की दो बहने हैं सोहा अली खान और सबा अली खान। सिंतबर 2011 में मंसूल अली खान का सांस की लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया था।

tiger pataudi,saif ali khan,nwab pataudi,taimur ali khan,Kareena Kapoor Khan,entertainment,bollywood

सैफ अली खान पर लगा 'पद्मश्री' अवॉर्ड खरीदने का आरोप, तो एक्टर ने कही यह बात...

साल 2010 में मिले 'पद्मश्री' को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) वापिस भारत सरकार को लौटाना चाहते थे। बता दे, सैफ अली खान को 2010 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था। अरबाज खान के चैट शो 'पिंच बाय अरबाज खान' में पहुंचे सैफ अली खान ने यह बात रखी। दरअसल, शो में सैफ एक ट्विटर यूजर के कमेंट का जवाब दे रहे थे, जिसने उन पर पद्मश्री अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगाया था।

एक ट्विटर यूजर ने सैफ को टैग करते हुए लिखा था, "पद्मश्री खरीदने वाले, अपने बेटे का नाम तैमूर रखने वाले और एक रेस्टोरेंट में मारपीट करने वाले इस ठग को कैसे 'सेक्रेड गेम्स' में रोल मिल गया? यह मुश्किल से एक्टिंग कर पाता है।" इस ट्वीट को पढ़ने के बाद सैफ ने कहा मैं ठग नहीं हूं। 'पद्मश्री' को खरीदना संभव नहीं है। मेरे लिए यह संभव ही नहीं है कि मैं भारत सरकार को घूस दे सकूं। इसके लिए आपको वरिष्ठ लोगों से पूछना पड़ेगा। लेकिन मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहता था। सैफ ने पद्मश्री को लेकर कहा, "इस इंडस्ट्री मे कई सीनियर और टैलेंटेड लोग हैं, जिन्हें अब तक यह सम्मान नहीं मिला। इसलिए मैं सोचता था कि मुझे यह स्वीकार नहीं करना चाहिए। बेशक, मैं यह भी मानता हूं कि कुछ लोग इसे मुझसे भी कम डिजर्व करते हैं। मैं इसे लौटाना चाहता था। इसे स्वीकार नहीं करना चाहता था। तब मेरे पिता ने कहा- मुझे नहीं लगता कि तुम भारत सरकार को न कहने की स्थिति में हो।"

सैफ ने अपने बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तैमूर खूबसूरत नाम है। इसका मतलब फौलाद होता है और बोलने में भी अच्छा लगता है। मैं जानता हूं कि सोचते हैं कि यह तुर्किश मंगोल आक्रमणकारी तिमूर (Timur) के नाम पर रखा गया है। लेकिन मैं कहता हूं कि यह वह नाम नहीं है। क्या आपको नहीं लगता कि एक अक्षर से शब्द बदल जाता है। क्या Luck और F**K अलग-अलग शब्द नहीं हैं।" वही रेस्त्रां में मारपीट को लेकर सैफ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था और इसके बारे में उनके पास कोई सफाई नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो