न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफल सीरीज ‘गोलमाल’ की सफलता बरकरार रखना जिम्मेदारी का एहसास करता है: रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाजवूद वे फिल्मी समारोह में सक्रिय रह रहे हैं। हाल ही में मुम्बई में उन्होंने बच्चों के आने वाले शो ‘गोलमाल जूनियर’ को लांच किया।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 13 May 2019 11:05:20

सफल सीरीज ‘गोलमाल’ की सफलता बरकरार रखना जिम्मेदारी का एहसास करता है: रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाजवूद वे फिल्मी समारोह में सक्रिय रह रहे हैं। हाल ही में मुम्बई में उन्होंने बच्चों के आने वाले शो ‘गोलमाल जूनियर’ को लांच किया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी ‘गोलमाल’ सफल सीरीज है और इसकी सफलता को बरकरार रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि इससे दर्शक सालों से जुड़ा हुआ है। ‘गोलमाल जूनियर’ शो शेट्टी की हिंदी कॉमेडी फिल्म श्रृंखला पर आधारित है और उसका नाम भी एक जैसा ही है। ‘गोलमाल जूनियर’ के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, ‘गोलमाल’ मूल रूप से बच्चों का ब्रांड है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब वयस्क ‘गोलमाल’ देखने आते हैं तो वे भी बच्चे बन जाते हैं। मेरे लिए, अजय (देवगन), अरशद (वारसी), कुणाल (खेमू) और श्रेयस (तलपड़े), यह एक बचपन की याद की तरह रहा है। साल 2005 में हमने शूटिंग शुरू की थी और तब से अब तक 14 साल हो गए हैं।’

रोहित ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ‘गोलमाल’ सीरीज बच्चों के बीच बेहद सराहनीय है इसलिए हमने सोचा कि हमें इसे एक दूसरे श्रेणी में लेकर जाना चाहिए और तब हमें यह विचार आया कि हमें इसे एनिमेटेड फॉरमेट में बनाना चाहिए ताकि बच्चे नियमित तौर पर इसे देख सकें। दर्शकों को ‘गोलमाल’ सीरीज हर दो या तीन साल में देखने को मिलता है, लेकिन वे भी नियमित रूप से टेलीविजन पर इस एनिमेटेड संस्करण को देख सकते हैं।’

रोहित के मुताबिक, ‘गोलमाल सीरीज मेरे दिल के बेहद करीब है। साल 2005 में जब हमने इसकी शूटिंग शुरू की थी तब यह एक साधारण सी कॉमेडी फिल्म थी और हमने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि यह इस हद तक इतना बड़ा घरेलू ब्रांड बन जाएगा। अब, ‘गोलमाल’ को बनाना एक जिम्मेदारी जैसा लगता है और इसकी आखिरी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल अगेन’ को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया और खासकर, बच्चों को यह बेहद पसंद आई थी। जब आपकी फिल्म अच्छा काम करती है तो खुशी होती है।’ रोहित ने अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर भी बात की। इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। रोहित ने कहा, ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग को खत्म करने के लिए अभी हमारे पास काफी वक्त है। हमने अभी सिर्फ चार दिनों की ही शूटिंग पूरी की है..।’ ‘सूर्यवंशी’ को रिलायन्स एंटरटेनमेंट, धर्मा प्रोडकक्शन्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फिल्म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो