न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित की नहीं मिल रहा ‘सुपर हीरो’, शुरू होने से पहले बंद होने के कगार पर

पिछले कई दिनों निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन (Rohit Dhawan) की अगली फिल्म को लेकर कोई समाचार नहीं आ रहे थे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 09 Feb 2019 2:13:18

रोहित की नहीं मिल रहा ‘सुपर हीरो’, शुरू होने से पहले बंद होने के कगार पर

पिछले कई दिनों निर्देशक डेविड धवन (David Dhawan) के बेटे रोहित धवन (Rohit Dhawan) की अगली फिल्म को लेकर कोई समाचार नहीं आ रहे थे। लेकिन अब उनकी फिल्म के बारे में जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार उनकी ‘सुपर हीरो’ फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद होने के कगार पर आ गई है। इसकी वजह यह है कि उनकी फिल्म के लिए उन्हें कोई अभिनेता नहीं मिल रहा है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला करने जा रहे हैं जो इससे पहले रोहित की फिल्म ‘ढिशूंम’ का निर्माण कर चुके हैं।

david dhawan,rohit dhawan,super hero,Salman Khan,Hrithik Roshan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बताया जा रहा है कि रोहित धवन की इस फिल्म का प्रस्ताव सबसे पहले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के पास गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। उनके इंकार की वजह यह हो सकती है कि वे पहले से ही अपने घरेलू बैनर की फिल्म ‘कृष’ में सुपर हीरो के रूप में नजर आ रहे हैं। ऐसे में दो सुपर हीरो कैसे बन सकते हैं। इसके बाद इस फिल्म का प्रस्ताव सलमान खान के पास गया लेकिन उन्होंने भी इस फिल्म से किनारा कर लिया है। उम्मीद की जा रही थी कि सलमान खान इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो जाएंगे, क्योंकि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला करने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

david dhawan,rohit dhawan,super hero,Salman Khan,Hrithik Roshan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि सलमान खान (Salman Khan) को लगता है कि वो एक सुपर हीरो का किरदार निभाने की उम्र में नहीं हैं। उनकी उम्र 53 साल की हो चुकी है और इस उम्र में वो सुपर हीरो का किरदार नहीं निभा पाएंगे और ना ही उसके साथ न्याय कर पाएंगे। यही कारण है कि उन्होंने इस फिल्म के स्थान पर अपने बहनोई अतुल की अगली फिल्म को चुना है जो कोरियन फिल्म ‘वेटरन’ का रीमेक होगी।

david dhawan,rohit dhawan,super hero,Salman Khan,Hrithik Roshan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भारत (Bharat)’ को पूरा करने में लगे हुए हैं। उनकी यह फिल्म इस वर्ष ईद पर प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के बाद वे मार्च माह से अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ की अगली फिल्म ‘दबंग-3’ पर काम करना शुरू करेंगे। यह फिल्म इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित की जाएगी। क्रिसमस के मौके पर पहले सलमान खान की किक-2 का प्रदर्शन होना था लेकिन उसके निर्माण में अभी वक्त है जिसके चलते उन्होंने दबंग-3 को शुरू करने का निर्णय लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम