न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि कपूर की ‘झूठा कहीं का’ का पोस्टर जारी, जुलाई में होगा प्रदर्शन

अपने नायकत्व के दौर में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘झूठा कहीं का (Jhootha Kahin Ka)’ में काम किया था। उनके रोमांटिक दौर में प्रदर्शित हुई यह फिल्म औसत फिल्म साबित हुई थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 27 June 2019 5:20:56

ऋषि कपूर की ‘झूठा कहीं का’ का पोस्टर जारी, जुलाई में होगा प्रदर्शन

अपने नायकत्व के दौर में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘झूठा कहीं का (Jhootha Kahin Ka)’ में काम किया था। उनके रोमांटिक दौर में प्रदर्शित हुई यह फिल्म औसत फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद इसी नाम से बनी एक और फिल्म में जॉन अब्राहम ने काम किया था और अब इसी नाम से तीसरी बार फिल्म बनाई गई है, जिसमें एक बार फिर से ऋषि कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का आज पोस्टर जारी किया गया है। ज्ञातव्य है कि ऋषि कपूर गत वर्ष सितम्बर माह से न्यूयार्क में अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे इस वर्ष अगस्त के अन्तिम सप्ताह में भारत आएंगे। हालांकि उन्होंने कैंसर से मुक्ति पा ली है लेकिन अभी वे डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

ऋषि कपूर भले ही अभी भारत नहीं आ रहे हों, लेकिन उनकी फिल्म बहुत जल्दी सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। उनकी फिल्म ‘झूठा कहीं का’ 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म का पहला पोस्टर आज लॉन्च किया गया है। इस पोस्टर में ऋषि कपूर, जिम्मी शेरगिल, ओमकार कपूर और सनी सिंह नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखने पर लगता है कि यह कॉमेडी फिल्म है। ‘झूठा कहीं का’ के पोस्टर में ऋषि कपूर और जिम्मी शेरगिल एक चाइनीज लड़ी में बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ओमकार कपूर और सनी सनी सिंह मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों ने सिर पर एक हेलमेट पहना हुआ जिस पर दो केन रखी हुई हैं।

ओमकार कपूर के मुंह में एक ड्रॉप रखा हुआ है। इन दोनों सितारों के चेहरे पर जहां मस्ती का भाव नजर आ रहा है वहीं जिम्मी शेरगिल और ऋषि परेशान नजर आ रहे हैं। फिल्म में इन सबके अलावा लिलेट दुबे और मनोज जोशी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। ‘झूठा कहीं का’ को समीप कांग ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण अनुज शर्मा और दीपक मुकुट ने किया है। फिल्म को कमल मुकुट पेश कर रहे हैं। इसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और ए शांतकेतन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की पंच लाइन में कहा गया है कि झूठे लोगों के पास अच्छी याददाश्त होनी चाहिए।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन