न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बादशाह की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, बाल-बाल बची जान

रैपर और सिंगर बादशाह की कार का सोमवार सुबह दिल्ली की ओर जाने वाले नैशनल हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया। बादशाह की कार पुल के पास पड़ी स्लैब पर चढ़ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Feb 2020 1:46:42

बादशाह की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, बाल-बाल बची जान

रैपर और सिंगर बादशाह की कार का सोमवार सुबह दिल्ली की ओर जाने वाले नैशनल हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया। बादशाह की कार पुल के पास पड़ी स्लैब पर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार, राजपुरा- सरहिंद बाइपास पर पुल का निर्माण चल रहा है और उसी के लिए पास में सीमेंट की कुछ स्लैब पड़ी हुई थीं। घनी धुंध होने का कारण ड्राइवर को कुछ साफ नजर नहीं आया और गाड़ी स्लैब पर चढ़ गई। इस हादसे में बादशाह को कोई चोट नहीं लगी है लेकिन उनकी कार बुरी तरह झतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, ऐक्सिडेंट होते ही बादशाह की गाड़ी का एयरबैग खुल गया, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। बता दें, बादशाह एमी विर्क (Ammy Virk) के साथ पंजाब में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, इस पर अभी तक बादशाह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

गौरतलब है कि सीमेंट की बनी स्लैब को पुल के निर्माण के कारण बनाए गए मोड़ के पास रखा गया था और वहां कोई साइन या चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय, एक कैंटर ने जब आर्मी ट्रक को टक्कर मारी तो 50 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए।

बादशाह 'डीजे वाले बाबू', 'वखरा स्वैग', 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', 'आज रात का सीन', 'कर गई चुल', 'काला चश्मा' और 'बेबी को बेस पसंद है' जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों और रैप के लिए जाने जाते हैं। उनके पिछले साल आए 'लड़की पागल है', 'मुन्ना बदनाम हुआ' और 'बैड बॉय' जैसे गाने भी सुपरहिट रहे। इन दिनों वह फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' में अपने गाने 'गर्मी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बता दें, थोड़े दिन पहले एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) का भी एक्सिडेंट हो गया था। शबाना आजमी की कार की मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक के साथ टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में एक्ट्रेस गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका