न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गली बॉय’ के कारोबार में आई गिरावट, 9वें दिन कमाई सिर्फ इतनी...

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ के कारोबार में प्रदर्शन के तीन दिन बाद से जो गिरावट आना शुरू हुई थी, वह बदस्तूर जारी है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 5:25:48

‘गली बॉय’ के कारोबार में आई गिरावट, 9वें दिन कमाई सिर्फ इतनी...

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ के कारोबार में प्रदर्शन के तीन दिन बाद से जो गिरावट आना शुरू हुई थी, वह बदस्तूर जारी है। पहले तीन दिन में 50 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म को अगले 50 करोड़ के लिए 5 दिन का सफर करना पड़ा। ‘गली बॉय’ को 8 दिन का सप्ताह मिला था, क्योंकि यह शुक्रवार के बजाय गुरुवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में उतरी थी। दूसरे शुक्रवार को इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टोटल धमाल से कड़ा मुकाबला करना पड़ा, जिसके चलते वह सिर्फ 4 करोड़ का कारोबार ही कर पाई।

ranveer singh,gully boy,gully boy box office,gully boy box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसे देखते हुए अब इस फिल्म का बड़ी कमाई का ख्वाब पीछे छूटता नजर आ रहा है। वैसे यह रणवीर सिंह के लिए खास उपलब्धि है क्योंकि यह लगातार प्रदर्शित उनकी तीसरी ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले उनकी सिम्बा और पद्मावत ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने स्वयं को 300 और 200 करोड़ क्लब में शामिल करवाया है। साथ ही यह वर्ष 2019 की तीसरी ऐसी फिल्म है जिसने स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाया है। ‘गली बॉय’ से पहले कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ और विक्की कौशल की ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ इस क्लब में शामिल हो चुकी हैं। विक्की कौशल की फिल्म 200 करोड़ी क्लब में भी शामिल हुई है। उसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 231 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

ranveer singh,gully boy,gully boy box office,gully boy box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘गली बॉय’ के लिए यह सप्ताह खासा मुश्किलों भरा है, क्योंकि उसे बॉक्स ऑफिस पर ‘टोटल धमाल’ से मुकाबला करना पड़ रहा है, वहीं आने वाले सप्ताह में उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 1 मार्च को सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके चलते उसके सिनेमाघरों व शोज में कमी होगी और कारोबार प्रभावित होगा।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ को फरहान अख्तर की कम्पनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 55 करोड़ के बजट में बनाया है। फिल्म को पहले सप्ताह में दुनिया भर 4101 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया, जिसमें से 3350 स्क्रीन्स भारत में और 751 स्क्रीन्स ओवरसीज की रही हैं। ओवरसीज में भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम