न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘गली बॉय’ का धमाका, तय किये 3 दिन में 55 करोड़!

वैलेंटाइन दिन के मौके पर प्रदर्शित हुई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय (Gully Boy)' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 4:46:24

बॉक्स ऑफिस पर ‘गली बॉय’ का धमाका, तय किये 3 दिन में 55 करोड़!

वैलेंटाइन दिन के मौके पर प्रदर्शित हुई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय (Gully Boy)' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने अपनी उम्मीदों से परे जाते हुए पहले दिन दर्शकों को जिस अंदाज में अपने साथ जोड़ा है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ‘गली बॉय (Gully Boy)’ रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की सफल फिल्मों में शुमार होगी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 18.70 करोड़ का कारोबार किया है। इसे भारत में 3350 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया है।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy,gully boy first day box office collection,gully boy box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

ओवरसीज में इसे लगभग 800 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया है। फिल्म ने मुम्बई और पुणे में सबसे ज्यादा कमाई करके इस वर्ष की पहली बड़ी ओपनिंग देने में अहम् भूमिका निभाई है। इससे पहले इस वर्ष प्रदर्शित हुई उरी और मणिकर्णिका ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 8.20 करोड़ और 8.70 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म की पहले दिन की कमाई से यह तय हो गया है कि यह फिल्म अपने प्रदर्शन के तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करते हुए 55 करोड़ के आँकड़े तक पहुँचने में कामयाब हो जाएगी।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy,gully boy first day box office collection,gully boy box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हालांकि जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने बहुत लम्बी और कमजोर कहानी होना बताया है, इसके बावजूद इसने पहले दिन अपनी तमाम उम्मीदों को पूरा करते हुए कारोबार किया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर महसूस हुआ था कि जोया ने कहानी में सिर्फ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को ही प्रमुखता दी होगी लेकिन फिल्म देखने के बाद धारणा गलत साबित होती है। फिल्म में रणवीर के साथ-साथ आलिया भट्ट, सिद्धान्त चतुर्वेदी और विजय राज को भी बराबर की हैसियत दी गई है। फिल्म देखने के बाद इस बात का अहसास भी होता है कि रणवीर सिंह का किरदार उतना मुखर नहीं हो पाया है जितना कि सिद्धान्त चतुर्वेदी का। सिद्धान्त इस फिल्म का सरप्राइज पैकेट साबित हुए हैं। उन्होंने अपने किरदार को शिद्दत के साथ जीया है। यह उनके चलने, बात करने के ढंग और अंदाज से साफ झलकता है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बेहतरीन अभिनय करती हैं और यहाँ भी उन्होंने ऐसा ही किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम