न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘गली बॉय’, पहला दिन 13 करोड़, वीकेंड 50 करोड़ के पार

वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ को लेकर बॉक्स ऑफिस बहुत आशान्वित नजर आ रहा है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 8:24:23

बॉक्स ऑफिस पर ‘गली बॉय’, पहला दिन 13 करोड़, वीकेंड 50 करोड़ के पार

वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ को लेकर बॉक्स ऑफिस बहुत आशान्वित नजर आ रहा है। ट्रेड पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 से 15 करोड़ के मध्य तक कारोबार कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह इस वर्ष की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म होगी। इससे पहले ओपनिंग दिन पर उरी ने 8.20 करोड़ और मणिकर्णिका ने 8.75 करोड़ का कारोबार किया है।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy,gully boy box office report,gully boy first day box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

पिछले तीन दिन से जारी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पर दर्शकों का क्रम लगातार बना हुआ है। अब तक यह फिल्म अपने एडवांस बुकिंग के जरिये 8 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो चुकी है। विशेष रूप से मुम्बई, बैंगलुरू और पुणे के दर्शकों ने अपनी टिकटों को एडवांस में बुक करवाया है। हालांकि देश के दिल्ली, एनसीआर, उत्तरप्रदेश और कोलकाता में तेजी से दर्शक ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। राजस्थान में इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा बज नजर नहीं आ रहा है, इसकी वजह युवा वर्ग की परीक्षाओं की शुरूआत और जाट आन्दोलन के चलते फैल रही हिंसा को माना जा रहा है।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy,gully boy box office report,gully boy first day box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म की ओपनिंग को लेकर भी अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। कुछ ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन 15 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है, वहीं दूसरी ओर एक फिल्म एग्जिबिटर का कहना है कि यह फिल्म पहले दिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लोकप्रियता और जिस अंदाज में इन दोनों ने फिल्म का प्रमोशन किया है उससे बनी हाइप को देखते हुए पहले दिन कम से कम 18 से 20 करोड़ का कारोबार कर सकती है। हालांकि इस अंदाज में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म पहले दिन 13 से 15 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है।

फिल्म को चार दिन का लम्बा वीकेंड मिलने जा रहा है जिसके चलते उम्मीद है कि यह फिल्म रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए लगभग 55-60 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर यह एकमात्र बड़ी फिल्म है जिसको लेकर युवा वर्ग में जबरदस्त बज बना हुआ है। इसके चलते ही यह उम्मीद है कि यह फिल्म ऊपर दर्शाये गए आंकड़ों को प्राप्त करने में सफल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल