न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आई राखी सावंत, वीडियो वायरल

राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी मंगलसूत्र पहने और सिंदूर लगाए दिख रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Aug 2019 10:07:42

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आई राखी सावंत, वीडियो वायरल

कुछ दिन पहले राखी सावंत (Rakhi Sawant) की ब्राइडल ड्रेस में फोटो वायरल हुई थी। खबर थी कि राखी सावंत ने NRI से मुंबई के होटल में सीक्रेट वेडिंग कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, राखी सावंत ने मुंबई के JW Marriott होटल के कमरे में रविवार की दोपहर शादी की। इस सीक्रेट वेडिंग में कपल के परिवारवालों के अलावा 4-5 मेहमान शामिल हुए थे। जब राखी सावंत से इस बारें में पूछा गया गया तो उन्होंने सिरे से इस खबर को नकार दिया। उन्होंने कहा कि वह शादी-शुदा नहीं हैं। राखी ने यह भी कहा कि वो किसी तरह के रिलेशनशिप में भी नहीं हैं। लेकिन अब राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी मंगलसूत्र पहने और सिंदूर लगाए दिख रही हैं। राखी ऑल्ट बालाजी के शो 'गंदी बात' का प्रमोशन कर रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें यह शो बहुत पसंद आ रहा है। अब राखी तो शो को प्रमोट कर रही हैं, लेकिन सभी का ध्यान उनके लुक पर है। दरअसल राखी का शादीशुदा लुक उनके फैन्स और फॉलोअर्स को हैरान कर रहा है।

View this post on Instagram

Kya tumne Gandii Baat dekhi? @altbalaji #GandiiBaat

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

rakhi sawant,sindoor,mangalsutra,wedding reports,rakhi sawant wedding,wedding photoshoot,rakhi sawant news in hindi,entertainment,bollywood news in hindi

राखी की इस वीडियो पर लोग, 'सिंदूर किसके नाम का लगाया है?', 'शादी कर ली क्या आपने?' जैसे सवाल कर रहे हैं। एक फैन्स ने तो नाराजगी जाहिर कर दी। पल्लवी नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, शादी कर ली राखी आपने? हमें नहीं बताया? आपको ये सब अपने फैन्स के साथ शेयर करना चाहिए ना। 14 घंटों में इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। सभी का सवाल राखी की शादी को लेकर है।

बता दे, पिछले साल भी राखी की शादी की खबर वायरल हुई थी। तब उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट के कंटेस्टेंट दीपक कलाल के साथ शादी का ऐलान किया था। राखी ने ऐलान किया था कि वे और दीपक कलाल नए साल के मौके पर लॉस एंजेलिस में शादी करेंगे। हालांकि बाद में राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दीपक कलाल संग शादी की खबर को पब्लिसिटी स्टंट बताया था। 2009 में राखी सावंत ने टोरंटो बेस्ड बिजनेसमैन इलेश पारुजनवाला के साथ नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। वे उनसे रियलिटी शो राखी का स्वयंवर में मिली थीं। खैर ये रिश्ता लंबा नहीं टिक पाया। नेशनल टेलीविजन पर रिश्ता बनाने के कुछ महीनों बाद ही ये सगाई टूट गई थी। बाद में राखी ने ये खुलासा किया था कि उन्होंने पैसों के लिए ये रिश्ता जोड़ा था। राखी ने ये भी बताया था कि इलेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन