न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी, सच आया सामने, जान आप भी हो जाएंगे हैरान

ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। खबर है कि राखी सावंत ने रविवार (28 जुलाई) को NRI से मुंबई के होटल में सीक्रेट वेडिंग कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jul 2019 4:57:10

राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी, सच आया सामने, जान आप भी हो जाएंगे हैरान

ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। खबर है कि राखी सावंत ने रविवार (28 जुलाई) को NRI से मुंबई के होटल में सीक्रेट वेडिंग कर ली है। इस खबर ने हर जगह तहलका मचा दिया लेकिन इसके पीछे का सच जानने के बाद लोग हैरान तो हुए ही लेकिन हंसी भी आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, राखी सावंत ने मुंबई के JW Marriott होटल के कमरे में रविवार की दोपहर शादी की। इस सीक्रेट वेडिंग में कपल के परिवारवालों के अलावा 4-5 मेहमान शामिल हुए थे।

राखी के मुताबिक़ उनके ब्राइडल फोटोशूट की वजह से शादी की गलतफहमी फ़ैल गई। इस बारे में जब राखी सावंत से पूछा गया तो उन्होंने सिरे से इस खबर को नकार दिया। उन्होंने कहा कि वह शादी-शुदा नहीं हैंl इ स बारे में बताते हुए राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने कुछ OTT प्लेटफॉर्म के लिए कुछ ब्राइडल लुक में शूट किया है। इस बारे में आगे बताते हुए राखी सावंत ने कहा कि पता नहीं क्यों लोग उन्हें चैन से जीने नहीं देते। राखी ने यह भी कहा कि वो किसी तरह के रिलेशनशिप में भी नहीं हैं। पता नहीं कैसे उनकी शादी की अफवाह फ़ैल गई। राखी ने आगे कहा, 'कृपया इस बात को समझिये कि किसी एक्ट्रेस ने अगर मेहंदी लगा ली है तो शादी हो गई हैl एक रिंग पहन ली तो शादी हो गईl अस्पताल से बाहर आ रही हैं तो अबॉर्शन करवा लिया। दो-चार लोगों के साथ घूम रही हैं तो सिक्रेटली शादी कर ली, यह सब क्या हैl एक एक्ट्रेस को जीना नहीं चाहिए क्या? मांग में सिंदूर लगा लिया तो शादी हो गईl हम सीरियल भी कर सकते है। हम शूटिंग भी कर सकते हैंl'

rakhi sawant,rakhi sawant wedding,rakhi sawant news,rakhi sawat secret wedding,entertainment,bollywood

इससे पहले पिछले साल भी राखी की शादी की खबर वायरल हुई थी। तब उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट के कंटेस्टेंट दीपक कलाल के साथ शादी का ऐलान किया था।

राखी ने ऐलान किया था कि वे और दीपक कलाल नए साल के मौके पर लॉस एंजेलिस में शादी करेंगे। हालांकि बाद में राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दीपक कलाल संग शादी की खबर को पब्लिसिटी स्टंट बताया था। 2009 में राखी सावंत ने टोरंटो बेस्ड बिजनेसमैन इलेश पारुजनवाला के साथ नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। वे उनसे रियलिटी शो राखी का स्वयंवर में मिली थीं। खैर ये रिश्ता लंबा नहीं टिक पाया। नेशनल टेलीविजन पर रिश्ता बनाने के कुछ महीनों बाद ही ये सगाई टूट गई थी। बाद में राखी ने ये खुलासा किया था कि उन्होंने पैसों के लिए ये रिश्ता जोड़ा था। राखी ने ये भी बताया था कि इलेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी।

rakhi sawant,rakhi sawant wedding,rakhi sawant news,rakhi sawat secret wedding,entertainment,bollywood

राखी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- मैंने इलेश से पैसों के लिए सगाई की थी। मैं एक फ्लैट खरीदना चाहती थी। मैं झूठ क्यों बोलूं? मैं किसी से इसलिए शादी नहीं करना चाहती कि बाद में उससे तलाक ले लूं। मैं किसी ऐसे शख्स से शादी नहीं करना चाहती जो स्ट्रगलर हो।

गौरतलब है कि राखी सावंत बॉलीवुड की फिल्मों में स्पेशल नंबर करने के लिए प्रसिद्ध हैं और वह कई फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस भी काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो