न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमर कौशिक संग फिर काम करेंगे राजकुमार गुप्ता, सुधारेंगे ‘स्त्री’ के वक्त हुई भूल

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर निर्माता दिनेश विजान की फिल्म ‘स्त्री’ ने जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म की अप्रत्याशित सफलता का अंदाजा स्वयं इसके निर्देशक अमर कौशिक को भी नहीं था

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 24 Jun 2019 11:07:59

अमर कौशिक संग फिर काम करेंगे राजकुमार गुप्ता, सुधारेंगे ‘स्त्री’ के वक्त हुई भूल

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर निर्माता दिनेश विजान की फिल्म ‘स्त्री’ ने जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म की अप्रत्याशित सफलता का अंदाजा स्वयं इसके निर्देशक अमर कौशिक को भी नहीं था। इस फिल्म का निर्माण निर्माता दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हुआ था। पाठकों को यह जानकर हैरानी होगी कि अमर कौशिक ने सबसे पहले इस फिल्म की पटकथा निर्माता निर्देशक राजकुमार गुप्ता को सुनाई थी।

rajkumar gupta,amar kaushik,stree,bollywood,entertainment

राजकुमार राव, अपार शक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर अभिनीत अमर कौशिक लेखित निर्देशित ‘स्त्री’ वर्ष 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हुई थी। इस फिल्म की पटकथा सबसे पहले अमर कौशिक ने राजकुमार गुप्ता को सुनाई थी, जिनके लिए उन्होंने आमिर, नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर सरीखी फिल्मों के दौरान उनके साथ सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। अमर कौशिक को विश्वास था कि राजकुमार गुप्ता उनकी पटकथा पर फिल्म बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद अमर कौशिक दिनेश विजान के पास गए जिन्होंने न सिर्फ उनकी पटकथा पर फिल्म बनाने की घोषणा की अपितु इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्हें ही सौंपी। ‘स्त्री’ अमर कौशिक की पहली निर्देशित पहली बनी।

इस फिल्म को लेकर राजकुमार गुप्ता बताते हैं, ‘‘दिनेश की कम्पनी मैडॉक फिल्म के बोर्ड पर आने से पहले अमर ने मुझे यह स्क्रिप्ट सुनाई थी मगर तब मैं अजय देवगन सौरभ शुक्ला के साथ ‘रेड’ में व्यस्त था, इसलिए यह फिल्म नहीं कर सका। मैं खुश हूँ कि उनकी फिल्म ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। यह फिल्म बनाने से पहले मैंने उनकी शॉर्ट फिल्म ‘आबा’ को जरूर निर्मित किया था। इस फिल्म ने दुनिया भर के प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार अपने नाम किए। अब मैं अमर कौशिक के साथ अपनी अगली फिल्म बना रहा हूँ।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका