न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ फिर से राघव लॉरेंस के हाथों में जाने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

पिछले दिनों अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का पहला लुक जारी किया था। इसके तुरन्त बाद ही इस फिल्म के लेखक निर्देशक राघव लॉरेंस ने इस फिल्म के निर्देशन से स्वयं को मुक्त करने की घोषणा की थी

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 26 May 2019 4:38:08

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ फिर से राघव लॉरेंस के हाथों में जाने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

पिछले दिनों अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का पहला लुक जारी किया था। इसके तुरन्त बाद ही इस फिल्म के लेखक निर्देशक राघव लॉरेंस ने इस फिल्म के निर्देशन से स्वयं को मुक्त करने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि मेरी जानकारी में आए बिना फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। किसी निर्देशक को तीसरे से इस बात की जानकारी मिले तो बहुत दुख होता है। इसी के चलते मैं इस फिल्म से अपना नाम वापस ले रहा हूँ। लेकिन अब इस बात की चर्चा हो रही है कि ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के निर्देशन की जिम्मेदारी एक बार फिर से राघव लॉरेन्स के हाथों में आ सकती है। इस बात की जानकारी स्वयं राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। लक्ष्मी बॉम्ब साउथ की सुपरहिट फिल्म कंचना का ऑफिशियल रीमेक है और ओरिजनल पार्ट का निर्देशन भी राघव ने ही किया था। ऐसे में लाजिमी है कि राघव को फिल्म का टेस्ट पता है और वह आसानी से इसके हिंदी पार्ट का निर्देशन कर सकते है।

rabhav lawrence,Akshay Kumar,laxmmi bomb,akshay kumar new movie,kanchana 2 hindi remake,entertainment,bollywood

दरअसल राघव ने ये बात खुद ही ट्विटर के जरिए फैंस के साथ साझा की है। राघव ने ट्विटर पर अपने दोस्तों और फैंस के नाम एक मैसेज लिखा है। राघव ने लिखा है कि ‘मैंने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था कि मैं लक्ष्मी बॉम्ब में अब बतौर निर्देशक काम नहीं करूंगा। मेरे ट्वीट के बाद से अक्षय कुमार सर के फैंस और मेरे फैंस ने मुझसे विनती की कि मैं इस फिल्म को करूं। मैं सभी का प्यार देखकर काफी खुश हूं। लेकिन मेरा भरोसा करिए कि आपकी तरह मैं भी काफी दुखी हूं।’

राघव ने आगे लिखा है कि मैं इस फिल्म को करने के लिए काफी उत्सुक था क्योंकि मैं इस फिल्म को करने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहा था। मैंने इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन में काफी काम किया था। कल फिल्म के निर्माता मुझसे मिलने के लिए चेन्नई आ रहे है। देखते है अब क्या होता है क्योंकि अब मैंने सब कुछ उनके ऊपर ही छोड़ दिया है। अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले एक दो दिन में ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस कर रहे हैं या फिर किसी और निर्देशक को इस फिल्म को सौंपा जा रहा है। दूसरे निर्देशकों में सबसे पहला नाम आर.बाल्की का सामने आ रहा है जो अक्षय कुमार को लेकर इससे पहले पैडमैन का निर्माण कर चुके हैं। बाल्की को टैबू विषयों पर फिल्में बनाने में महारत हासिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल