आगामी 29 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘नोट बुक (Notebook)’ के निर्माताओं ने इस फिल्म के पांचवें गीत ‘सफर’ को जारी करने की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। विशाल मिश्रा द्वारा रचित और मोहित चौहान द्वारा गाया गया गीत आज जारी किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने ट्रैक की एक छोटी सी झलक देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘तैयार हो जाएं, बन मुसाफिर इस सफर बराबर. . .तैयार हो जाइए मोहित चौहान द्वारा गाया नोट बुक का 5वाँ गाना कल आ रहा है।’
This 1 is 4 all d wandering souls who are in search of themselves. #safar is out now.Feel it♥️ https://t.co/furNu7mKPw @ashwinvarde @BeingSalmanKhan
इस फिल्म का सबसे आकर्षक पहलू इसके गीत हैं जो दर्शकों द्वारा पसन्द किए जा रहे हैं। यूट्यूब पर ‘नई लगदा’ ने 10 मिलियन व्यूज प्राप्त किए हैं, ‘लैला’ ने 8 मिलियन व्यूज और ‘बुमरो’ को 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। तीन दिन पहले सलमान खान द्वारा गाए गीत ‘मैं तारे’ को 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके चलते निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि उनकी फिल्म का यह 5वां गीत भी ब्लॉकबस्टर होगा।
कश्मीर की खूबसूरत लोकेशन में शूट की गई ‘नोटबुक’ को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान ने अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के अन्तर्गत किया है। नोटबुक के जरिये बॉलीवुड में दो नये चेहरे जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।














