इस वर्ष नवम्बर माह में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की एक फिल्म ‘जवानी जानेमन’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में वे अपनी पुत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। लेकिन बाद में इस फिल्म से अपने जमाने की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार रही पूजा बेदी (Pooja Bedi) की बेटी आलिया एफ (Aalia Eff) के बॉलीवुड में प्रवेश के समाचार आए। आलिया एफ बॉलीवुड के स्मार्ट व बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार रहे कबीर बेदी (Kabir Bedi) की नवासी हैं। अब आलिया एफ (Aalia Eff), सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया (Aalia Eff) का कहना है कि अपने किरदार के लिए ज्यादा तैयारी करना उन्हें पसंद है।
इस फिल्म में आलिया (Alia Eff), सैफ की बेटी के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयारी करने के चलते आलिया जल्द ही लंदन के लिए रवाना होंगी और फिल्म की शूटिंग के शुरू होने से पहले सैफ और अन्य कलाकारों के साथ वक्त बिताएंगी। नितिन कक्कड़ इस फिल्म के निर्देशक हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में तब्बू भी हैं।
आलिया (Alia Eff) ने एक बयान में कहा, ‘मैं उनमें से हूं जिन्हें अधिक तैयारी करना पसंद है और इस वजह से मैं एक हफ्ते पहले ही लंदन चली जाऊंगी। मैं अपने किरदार को बेहतर ढंग से समझना और स्क्रिप्ट को और अच्छी तरह से पढऩा चाहती हूं। मैं प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ काम कर रहीं हूं जिन्हें मैं मानती हूं। जाहिर तौर पर मैं डरी हुई हूं। इस डर को कम करने के लिए नितिन सर ने सोचा कि कैमरे के सामने जाने से पहले सेट पर चीजों को अच्छे से समझ लेना ही मेरे लिए लिए बेहतर होगा।’
Shorts see more
क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत
read more
- लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
- एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
- जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
ताजा खबरें
View Moreईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपतिकिरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएंअमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीतभारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसदरणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तारOppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्मसफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहतदिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियमधनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका