न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना ने ठुकराया प्रस्ताव, ‘सूर्यवंशी’ की नायिका हो सकती हैं परिणीति चोपड़ा!

लाइफ बैरी डॉट कॉम के राजेश कुमार भगताणी का अनुमान है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अभिनीत ‘सूर्यवंशी’ के लिए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को साइन कर सकते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 27 Mar 2019 2:11:55

कैटरीना ने ठुकराया प्रस्ताव, ‘सूर्यवंशी’ की नायिका हो सकती हैं परिणीति चोपड़ा!

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों गोवा में अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को अभी तक कोई फीमेल लीडिंग लेडी नहीं मिल पाई है। पिछले दिनों इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि निर्माताओं ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के पास इस फिल्म का प्रस्ताव भिजवाया है। अब इस पर अभिनेत्री की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।

parineeti chopra,sooryvanshi,Akshay Kumar,rohit shetty,kesari,katrina kaif,akshay kumar news,rohit shetty news,kesari news,parineeti chopra news,katrina kaif news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

लाइफ बैरी डॉट कॉम के राजेश कुमार भगताणी का अनुमान है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अभिनीत ‘सूर्यवंशी’ के लिए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को साइन कर सकते हैं। पहले भी ऐसा हो चुका है जब अक्षय कुमार की फिल्म के लिए कोई ए लिस्टर नायिका नहीं मिल पायी है तो उन्हें दूसरी नायिकाओं के साथ पेश किया गया है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को भी अजय देवगन अभिनीत गोलमाल अगेन के लिए जब कोई नहीं मिली थी तो उन्होंने परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को साइन किया था। हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ ‘केसरी (Kesari)’ में नजर आई हैं। दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को पसन्द किया गया है। ऐसे में सम्भावना इसी बात की बनती है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ में एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा को निर्देशित करते नजर आएं।

parineeti chopra,sooryvanshi,Akshay Kumar,rohit shetty,kesari,katrina kaif,akshay kumar news,rohit shetty news,kesari news,parineeti chopra news,katrina kaif news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के प्रवक्ता ने ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ में अक्षय और कैटरीना के साथ में काम करने की संभावना को नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म ‘भारत (Bharat)’ में व्यस्त हैं जिसके चलते उनके पास उनका शेड्यूल खाली नहीं है। यही वजह है कि फिलहाल वह कोई भी नई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं। कैटरीन कैफ द्वारा इस फिल्म के प्रस्ताव को नकारने के बाद एक बार फिर से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस फिल्म के लिए नायिका की तलाश की जाएगी। गौरतलब है कि ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार एक बार फिर पुलिस वाले के रोल में दिखाई देने वाले हैं। जानकारी के अनुसार यह फिल्म भारत की ऐंटी-टेरर स्क्वॉड के अडवेंचर को दिखाएगी। एक्शन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले रोहित शेट्टी की इस फिल्म से ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं। जहाँ तक बात अक्षय कुमार की फिल्मों की है तो उनकी हालिया प्रदर्शित ‘केसरी’ बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो चुकी है। इसके अतिरिक्त वे इन दिनों हाउसफुल-4, गुड न्यूज, सूर्यवंशी और मिशन मंगल में नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम