न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में घिरी ‘सोन चिड़िया’, चम्बल को बदनाम करने की साजिश, मिला नोटिस

आरएसवीपी बैनर तले बनी निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म ‘सोन चिड़िया’ प्रदर्शन से पूर्व ही विवादों में आ गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 12:22:47

विवादों में घिरी ‘सोन चिड़िया’, चम्बल को बदनाम करने की साजिश, मिला नोटिस

आरएसवीपी बैनर तले बनी निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म ‘सोन चिड़िया’ प्रदर्शन से पूर्व ही विवादों में आ गई है। फिल्म का विरोध किसी संगठन या दल ने नहीं अपितु चम्बल के लोगों ने किया है। उनका कहना है कि जिस तरह से फिल्म में चम्बल को दर्शाया गया है वह चम्बल को बदनाम करने का प्रयास है। इसको लेकर वकील राजेन्द्र सिंह ने फिल्म के निर्माता निर्देशक के साथ ही फिल्म सितारों को एक नोटिस भेजा है जिसमें यह लिखा है कि फिल्म में चम्बल को गलत तरीके से दर्शाया गया है। अपने नोटिस के साथ राजेन्द्र सिंह ने फिल्म के पोस्टर को दर्शाया है। नोटिस में उन्होंने धमकी देते हुए कहा है कि तत्काल प्रभाव से स्थिति को ठीक कर लें अन्यथा उन सभी के खिलाफ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।

son chiriya,chambal,sushant singh rajput,bhumi pednekar,notice to son chiriya,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नोटिस को भेजने में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के उस बयान ने अहम् भूमिका निभाई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें इस भूमिका के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने कहा था, ‘‘इस भूमिका के लिए उन्हें कई चीजें अलग करनी पड़ी। हालांकि वहां लोगों के पास इंटरनेट है, टीवी है, फोन भी है, लेकिन सोच से अब भी वह उसी दौर में जी रहे हैं। हमें इस कैरेक्टर के लिए काफी कुछ अलग करना पड़ा। इस फिल्म के लिए मैं काफी दिनों पहले ही चंबल पहुंच गयी थी। फिर मैं तीन चार किलोमीटर चलती थी। सिर पर बोरी होती थी आटे या चावल की। वहां लोग पैदल कई किलोमीटर तक चल जाते हैं। भूमि ने बताया कि उन्होंने गोबर के उपले बनाये हैं, चूल्हा जला कर खाना बनाना भी सीखा, वहां सर्वाइव करना भी कठिन था।’’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम