न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’: ईश्वर के आशीर्वाद से कम नहीं सलमान खान के साथ काम करना

27 वर्षीय अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस बात से बेहद खुश हैं। वह इस गाने की तारीफ करतीं नहीं थक रही हैं। इससे साथ-साथ वो सलमान खान के साथ काम करके भी बेहद खुश हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 4:06:13

‘भारत’: ईश्वर के आशीर्वाद से कम नहीं सलमान खान के साथ काम करना

गत वर्ष जॉन अब्राहम अभिनीत ‘सत्यमेव जयते’ में अपने डांस नम्बर ‘दिलबर-दिलबर’ से दर्शकों के दिलो दिमाग में छाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘भारत (Bharat)’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया है अपितु उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता को दर्शाया है। ‘भारत (Bharat)’ में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की पत्नी का किरदार निभाया है। वह कुछ दृश्यों में सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी स्क्रीन शेयर करेंगी। यही नहीं उन्हें सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘भारत (Bharat)’ के एक गाने ‘तुरपेया’ में भी थिरकने का मौका मिला है और उन्होंने उसमें जमकर ठुमके लगाये हैं। 27 वर्षीय अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस बात से बेहद खुश हैं। वह इस गाने की तारीफ करतीं नहीं थक रही हैं। इससे साथ-साथ वो सलमान खान के साथ काम करके भी बेहद खुश हैं।

nora fatehi,bharat,Salman Khan,viral and trending,katrina kaif,entertainment,bollywood

अपने हालिया दिए एक बयान में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने सलमान खान (Salman Khan) के बारे में कहा, ‘मेरे लिए यह किसी सपने को सच होते देखने से कम नहीं है कि मैं सलमान सर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। सलमान सर बहुत मेहनती तो हैं ही लेकिन वो एक बेहतरीन को-स्टार भी हैं। वह काफी सर्पोटिव हैं और सबसे खास यह है कि वह इंसान भी बहुत अच्छे हैं। उनमें गजब का धैर्य है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें आगे सलमान खान के साथ और भी काम करने का मौका मिलेगा।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने बयान में सलमान (Salman Khan) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के बारे में कहा कि, ‘सलमान सर और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने के बाद आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। मेरे लिए यह एक बेहतरीन अवसर था और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। मैंने दोनों से ही एक्टिंग के कई गुर सीखे हैं। सलमान सर के साथ काम करना वाकई में ईश्वर के आशीर्वाद से कम नहीं है।’

बात करें नोरा फतेही की आने वाली फिल्मों की तो वे ‘भारत (Bharat)’ के अलावा जल्द ही जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ और रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही ‘स्ट्रीट डांसर 3 (Street Dancer 3)’ में नजर आने वाली हैं। नोरा फतेही के बारे में गौरतलब बात यह है कि उनकी इन सभी फिल्मों का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है। गत वर्ष जहाँ वे भूषण कुमार की सत्यमेव जयते में थीं, वहीं इस वर्ष प्रदर्शित होने वाली इन सभी फिल्मों का निर्माण भी भूषण कुमार ने ही किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो