न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपराधिक फिल्मों से नवाज ने की तौबा, पारिवारिक फिल्मों पर जोर, राधिका के साथ ‘रात अकेली है’ में आएंगे नजर

नवाजउद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) शानदार अभिनेता हैं इस बात में कोई शक-ओ-शुबाह नहीं है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 3:55:23

आपराधिक फिल्मों से नवाज ने की तौबा, पारिवारिक फिल्मों पर जोर, राधिका के साथ ‘रात अकेली है’ में आएंगे नजर

नवाजउद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) शानदार अभिनेता हैं इस बात में कोई शक-ओ-शुबाह नहीं है। अपने अभिनय करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो उनकी यादगार भूमिकाओं के लिए दर्शकों के जेहन में छाई हुई हैं। हालांकि इन फिल्मों में ज्यादातर ऐसी फिल्में जो आपराधिक पृष्ठभूमि वाली हैं। आगामी 15 मार्च को नवाजउद्दीन की फिल्म ‘फोटाग्राफ (Photograph)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह एक प्रेम कहानी है। इससे पहले वे कई गैंगस्टर बेस्ट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त हाल ही में उन्होंने ‘रात अकेली है’ नामक फिल्म को साइन किया है, जो हनी त्रेहान की निर्देशकीय डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे (Radhika Apte) नजर आएंगी जो इससे पहले बदलापुर और मांझी: द माउंटेन मैन में नजर आ चुकी हैं।

nawazuddin siddiqui,radhika apte,photograph,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

नवाजउद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने कई बार फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आकर अपने टैलंट का दम दिखाया है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो कानपुर बेस्ड इस फिल्म में नवाजउद्दीन इनवेस्टिगेटिव ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो एक हाई प्रोफाइल केस पर काम करते नजर आएंगे। इसी दौरान उनका किरदार राधिका आप्टे से मिलता है, जो एक छोटे से शहर के अमीर घर की लडक़ी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ और ग्वालियर में होगी और इसकी शूटिंग 25 मार्च को खत्म हो जाएगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अब श्वेता त्रिपाठी भी जुड़ चुकी हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपनी भूमिका की बात को कन्फर्म भी किया है। उन्होंने कहा, ‘नवाज भाई के साथ अभिनय एक सीखने वाला अनुभव है। वह इस क्राफ्ट के मास्टर हैं और आपके साथ सेम फ्रेम में अपनी मौजूदगी भर से आपको बेहतर दिखा देते हैं।’

nawazuddin siddiqui,radhika apte,photograph,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

नवाजउद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के बारे में सुनाई दे रहा है कि अब उन्होंने खुद क्राइम बेस्ड फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसी के चलते अब वे ऐसी फिल्मों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनमें उनका किरदार निगेटिव नहीं अपितु पॉजिटिव है। अपने फैसले के बारे में खुद नवाज का कहना है कि, ‘मेरी बेटी शोरा अब 8 साल की हो गई है। वह मेरी फिल्में देखना चाहती है। हालांकि मेरी ज्यादातर फिल्म ‘ए’ प्रमाण पत्र वाली हैं। इसलिए अब मैं फैमिली सिनेमा पर ही काम करना चाहता हूँ।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम