न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरे परिजनों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, प्रशंसकों को अपने पर धैर्य रखना चाहिए: वरुण धवन

कुछ दिन पहले वरुण धवन की एक महिला प्रशंसक ने उनकी प्रेमिका नताशा दलाल को मारने की धमकी सिर्फ इसलिए दे डाली कि वरुण धवन उससे मिलने के लिए अपने घर से बाहर नहीं आए।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 09 Apr 2019 11:17:41

मेरे परिजनों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, प्रशंसकों को अपने पर धैर्य रखना चाहिए: वरुण धवन

कुछ दिन पहले वरुण धवन की एक महिला प्रशंसक ने उनकी प्रेमिका नताशा दलाल को मारने की धमकी सिर्फ इसलिए दे डाली कि वरुण धवन उससे मिलने के लिए अपने घर से बाहर नहीं आए। इसके बाद वरुण धवन ने किसी भी प्रकार की देरी किए बगैर स्थानीय थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में वरुण धवन ने कहा है कि उनके सेलिब्रिटी स्टेटस की कीमत उनके करीबी व प्रियजनों को नहीं चुकानी चाहिए। इस आशय की रिपोर्ट है कि एक महिला प्रशंसक वरुण से मिलने के लिए उनके घर के बाहर इंतजार कर रही थी। अभिनेता बहुत व्यस्त थे, ऐसे में वह बाहर नहीं आए और इससे वह बहुत नाराज हो गई और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और कहा, ‘मैं नताशा को मार दूंगी’ रिपोर्ट के मुताबिक, जब लडक़ी ने वहां से जाने से मना कर दिया तो सुरक्षा अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दी।

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर वरुण ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘पुलिस मामले को देख रही है, तो मैं इस बारे में कुछ बोलने से दूर रहना चाहूंगा। इस बात को परे रखते हुए, मैं आम तौर पर यह कहना चाहूंगा कि यह गलत बात है। मेरे सेलिब्रिटी स्टेटस के चलते मेरे प्रियजनों को इसकी कीमत नहीं चुकानी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘यह गलत है। बात जब प्रशंसकों की आती है तो मैं बहुत मिलनसार हूं। मैं हमेशा उनके लिए समय निकालता हूं। मैं अपने प्रशंसकों को उतना ही प्यार करता हूं जितना वे मुझे करते हैं। लेकिन, किसी बुरी घटना की अपेक्षा नहीं की जाती।’ गौरतलब है कि वरुण धवन की आगामी 17 अप्रैल को मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम