सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दबंग-3 (Dabangg-3)’ की शूटिंग के साथ-साथ ईद के मौके पर 5 जून को प्रदर्शित होने जा रही ‘भारत (Bharat)’ के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क से अब पूरी तरह से कार्य मुक्त हो चुके हैं। इन दिनों वे कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ लगातार इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। पिछले दिनों दबंग के आइटम नम्बर को लेकर कई प्रकार के समाचार सुनाई दे रहे थे जिनमें कहा जा रहा था कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक बार फिर से इस फिल्म में आइटम डांस करती नजर आएंगी। इन कयासों को अब विराम लग गया है क्योंकि इस फिल्म के लोकप्रिय आइटम नम्बर के लिए करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) को न लेकर सलमान खान (Salman Khan) ने मौनी रॉय (Mouni Roy) को चुना है। कहा जा रहा है कि इस बार इस फिल्म ‘मुन्नी बदनाम’ नहीं होगी बल्कि इस गीत को रीक्रिएट किया गया है और इसके बोल हैं ‘मुन्ना बदनाम हुआ डार्लिंग तेरे लिए. . .’।
‘दबंग 3’ में छोटे परदे की नागिन मौनी रॉय की एंट्री हो गई है। इस समय ‘दबंग 3’ की शूटिंग बड़ी तेजी से मुंबई के स्टूडियो में की जा रही है। सलमान खान मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ ‘दबंग 3 (Dabangg-3)’ की शूटिंग करने वाले हैं। इस फिल्म में मौनी (Mouni Roy) अपनी कातिल अदाओं के साथ खूबसूरत डांस का जलवा बिखेरेंगी। मौनी (Mouni Roy) जिस गाने को शूट करने वाली हैं, उसकी शूटिंग वसई स्टूडियो में होगी। अगले हफ्ते से सलमान (Salman Khan) और मौनी (Mouni Roy) इस गाने की शूटिंग के लिए वसई स्थित स्टूडियो में शुरू करेंगे। खबर है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) सलमान खान (Salman Khan) के साथ सेक्सी मूव्स परफॉर्म करती दिखाई देंगी। सलमान (Salman Khan) और मौनी (Mouni Roy) की जोड़ी पहले भी बिग बॉस के सेट पर परफॉर्म कर चुकी है। बिग बॉस के सेट पर ही सलमान और मौनी की दोस्ती हुई थी। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि मौनी राय दबंग-3 में आइटम डांस नम्बर पेश करेंगी।
Shorts see more
रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!
read more
- बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
- रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
- गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
ताजा खबरें
View Moreपीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबलाईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चायूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्टबिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरामुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बातफीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालातराम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचलडोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावाअक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाईअमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायलबॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शनफीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो