न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुरे व्यवहार के चलते ‘बोले चूडिय़ाँ’ से बाहर निकाली गई मौनी रॉय

खबर आ रही है कि अपने खराब अभिनय व बुरे व्यवहार के चलते फिल्म बोले चूडिय़ाँ (Bole Chudiyan) के निर्माता ने मौनी रॉय (Mouni Roy) की छुट्टी कर दी है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 4:06:19

बुरे व्यवहार के चलते ‘बोले चूडिय़ाँ’ से बाहर निकाली गई मौनी रॉय

खबर आ रही है कि अपने खराब अभिनय व बुरे व्यवहार के चलते फिल्म बोले चूडिय़ाँ (Bole Chudiyan) के निर्माता ने मौनी रॉय (Mouni Roy) की छुट्टी कर दी है। मौनी (Mouni Roy) को जो सोचकर कास्ट किया गया था, उन्होंने उस तरह का अभिनय व व्यवहार नहीं किया। वहीं दूसरी ओर मौनी (Mouni Roy) का कहना है कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है और इसी के चलते अब वह फिल्म में काम नहीं करना चाहती हैं। इस फिल्म को साइन करते वक्त मौनी ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि नवाजउद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) उनके लिए एक भगवान की तरह हैं और उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद है।

mouni roy,mouni roy news,mouni roy new movie,bolein chudiyan,nawazuddin siddiqui,nawazuddin siddiqui news,entertainment,bollywood

‘बोले चूडिय़ां (Bole Chudiyan)’ के निर्माता का कहना है कि उन्होंने मौनी रॉय (Mouni Roy) को खबरों में लाने के लिए बहुत पैसे खर्च किए हैं। लेकिन एक बार सुर्खियों में आ जाने के बाद मौनी (Mouni Roy) और उनकी एजेंसी फिल्म को दी गई डेट्स किसी अन्य फिल्म के लिए इस्तेमाल करना चाहती थीं। आपसी सहमति का करार साइन करने के बाद भी उनकी टैलेंट एजेंसी बार-बार यही जवाब देती रही कि वह ट्रैवल कर रही हैं। एजेंसी आश्वासन देती रही कि वह मौनी (Mouni Roy) को एक या दो दिन में स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए भेजेंगे। उनके इसी आश्वासन के बाद फिल्म के फस्र्ट लुक का ऐलान किया गया था। ऐसे में यह मामला सीधे तौर पर भरोसा तोडऩे का है।

इस बारे में जब फिल्म के निर्माता से पत्रकारों ने बातचीत की तो निर्माता राजेश भाटिया ने कहा, ‘हम इस बात से इनकार करते हैं कि हममें से किसी ने भी मौनी (Mouni Roy) के साथ कोई गलत बर्ताव किया है। कॉन्फ्रेंस रूम में उस वक्त 25 लोग पहले से ही मौजूद थे, जब मौनी रॉय (Mouni Roy) स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए तय शुदा वक्त से 3 घंटे देर से पहुंची थीं। सच तो यह है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) का बर्ताव गैर-जिम्मेदाराना रहा है। वह छुट्टियां बिताने में व्यस्त थीं और उन्होंने अब तक एक आध बार ही स्क्रिप्ट रीडिंग में हिस्सा लिया है।’

हमने फिल्म में एक बड़ी रकम लगाई है और ऐसे में पूरी विनम्रता के साथ किसी से भी प्रफेशनलिज्म और फिल्म के प्रति समर्पण दिखाने के लिए कहना गलत है तो उन्हें मैं याद दिलाना चाहूंगा कि फिल्म बनाना एक संजीदा काम है, जिसमें काफी पैसे लगते हैं और यह हमारा महज शौक नहीं है। जबसे हमने मौनी (Mouni Roy) को ‘बोले चूडिय़ां’ के लिए साइन किया है, तब से खुद मौनी और उनकी एजेंसी का रवैया बेहद अव्यवहारिक और गैर जिम्मेदाराना रहा है। बावजूद इसके कि हमने उन्हें मेहनताना पहले ही दे दिया है।

29 मई को हुई स्क्रिप्ट की फाइनल नरेशन के दिन भी मौनी 3 बजे की बजाय शाम 5.30 बजे पहुंची थीं। उनके इस रवैये ने निर्माताओं, निर्देशक और अभिनेता को काफी शर्मिंदा कर दिया था। अगर रोल की बात की जाए तो यह एक उम्दा किस्म की स्क्रिप्ट है और जहां तक रचनात्मकता की बात है तो यह डायरेक्टर पर निर्भर करता है, लेकिन आप सभी को यह बता दूं कि फिल्म में लीडिंग लेडी का रोल बेहद अहम है और इसमें 5 गाने फीमेल लीड पर फिल्माए जाने हैं। ऐसे में इतने बड़े और शानदार हिरोइन वाले रोल को लेकर शिकायत करना गलत है जबकि उन्होंने अब तक रिलीज़ हुई अन्य फिल्मों में बेहद छोटे और मामूली रोल्स निभाए हैं। सच कहें तो उन्हें पता है कि वह गलत हैं, ऐसे में वह खबरों में रहने के लिए महज अपना बचाव कर रही हैं। फिल्म के अभिनेता, निर्देशक, कंटेट हेड और निर्माता होने के नाते किरण ने मौनी को प्रफेशनल बर्ताव को लेकर उन्हें समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन उन्होंने एकदम से अपना आपा खोते हुए सभी के सामने कुछ इस तरह का व्यवहार किया कि सेट पर मौजूद सभी वरिष्ठ लोग हैरान रह गए।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका