न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीतिक उथल-पुथल और सिनेमा का मिश्रण है ‘मिलन टॉकीज’, ट्रेलर जारी

फिल्म में अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) श्रद्धा श्रीनाथ (Shraddha Srinath) के साथ नजर आ रहे हैं, जो बॉलीवुड में अपनी फिल्म ‘फुकरे’ के चलते प्रसिद्ध हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 4:52:56

राजनीतिक उथल-पुथल और सिनेमा का मिश्रण है ‘मिलन टॉकीज’, ट्रेलर जारी

पानसिंह तोमर जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म देने वाले निर्माता निर्देशक तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म ‘मिलन टॉकीज (Milan Talkies)’ का पोस्टर जारी किया था, जिसमें उन्होंने बुधवार को ट्रेलर जारी करने की बात बताई थी। आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) श्रद्धा श्रीनाथ (Shraddha Srinath) के साथ नजर आ रहे हैं, जो बॉलीवुड में अपनी फिल्म ‘फुकरे’ के चलते प्रसिद्ध हैं।

ट्रेलर की शुरूआत मुगल-ए-आजम के संवाद से होती है, जिसमें दिलीप कुमार की आवाज सुनाई देती है। ट्रेलर से फिल्म का जो कथानक सामने आता है उसके अनुसार अली फजल सिनेमाघर में काम करते हैं और यहीं से उन्हें फिल्म निर्देशक बनने का जुनून सवार होता है। निर्देशक बनने की वे तैयारी भी शुरू कर देते हैं लेकिन इसी बीच उनकी नजरें श्रद्धा से चार होती हैं जिससे उन्हें प्यार हो जाता है। इसके बाद कहानी में मोड़ आता है जब फिल्म में जातिवाद राजनीति का इसमें समावेश होता है। जैसे ही फिल्म में जातिवादी राजनीति आती है वैसे ही अली और श्रद्धा की जिन्दगी में हलचल मच जाती है। फिल्म में आशुतोष राणा और सिकन्दर खेर खलनायक के रूप में नजर आए हैं। ट्रेलर में काफी दृश्य एक्शन के हैं जो इस बात की जानकारी देते हैं कि यह पूरी तरह एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें युवा प्रेम कहानी को केन्द्र में रखा गया है।

milan talkies,milan talkies trailer,tigmanshu dhulia,ali fazal,shraddha srinath,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

ट्रेलर 2.37 मिनट का है। अली अपनी पिछली फिल्मों के तुलना में यहाँ बेहतर नजर आ रहे हैं। एक्शन दृश्यों में भी वे सामान्य रहे हैं। श्रद्धा श्रीनाथ खूबसूरत लग रही हैं। यह दोनों पहली बार परदे पर एक साथ दिखायी दे रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री अच्छी है। फिल्म के संवादों को सुनकर ऐसा लग रहा है कि पूरी फिल्म में कुछ ताली बजाऊँ संवाद जरूर होंगे। तिग्मांशु धूलिया ने इसमें अली के पिता की भूमिका निभाई है।

तिग्मांशु धूलिया का यह ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। उन्होंने बॉलीवुड को हासिल, गैंग्स ऑफ वासेपुर और साहिब बीबी और गैंगस्टर सरीखी फिल्में दी हैं जो अपने अलग कथानक और प्रस्तुतीकरण के चलते दर्शकों के जेहन में छाई हुए हैं। उनकी ‘मिलन टाकीज’ 15 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम