न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SHOCKING! ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के निर्देशक राघव लॉरेंस ने छोड़ी फिल्म, बेइज्जत होने पर उठाया यह कदम

बीते शनिवार को अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी अगली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb)’ के पहले लुक के साथ इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा की थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 19 May 2019 3:00:26

SHOCKING! ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के निर्देशक राघव लॉरेंस ने छोड़ी फिल्म, बेइज्जत होने पर उठाया यह कदम

बीते शनिवार को अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी अगली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb)’ के पहले लुक के साथ इसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा की थी। इस घोषणा के महज कुछ घंटों बाद ही इस फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस ने इस फिल्म को छोडऩे की घोषणा करके बॉलीवुड व दर्शकों को जबरदस्त झटका दिया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb)’ साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘कंचना-2 (Kanchana-2)’ का रीमेक है। फिल्म के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस इससे जरा भी खुश नहीं हैं। राघव इस बात से बेहद दुखी हैं कि उन्हें बिना बिताए और बिना कुछ विचार विमर्श किए फिल्म के पोस्टर को रिलीज कर दिया गया। इसी वजह से अब राघव ने फिल्म को निर्देशित न करने का फैसला किया है।

raghava lawrence,laxmi bomb,first poster of laxmi bomb,raghava lawrence steps down from laxmi bomb,Akshay Kumar,amitabh bachchan,kiara advani,tusshar kapoor,r madhvan,laxmi bomb movie,kanchana 2 remake,entertainment,bollywood

ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए राघव ने एक पोस्ट लिखा, ‘हैलो दोस्तों, तमिल में एक पुरानी कहावत है कि उस घर में पैर भी मत रखो जहां इज्जत न मिले। इस दुनिया में दौलत और शोहरत से ज्यादा एक व्यक्ति के लिए उसका आत्मसम्मान मायने रखता है। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं ‘कंचना-2’ के हिंदी रीमेक यानी ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ को निर्देशित नहीं करूंगा। मैं इसकी वजह के बारे में नहीं बताना चाहता क्योंकि इसके पीछे कई कारण हैं। लेकिन उनमें से एक वजह यह है कि आज (18 मई) को फिल्म का फस्र्ट लुक पोस्टर मेरी बिना किसी जानकारी के रिलीज कर दिया गया। इस बारे में मुझसे कुछ बात भी नहीं की गई और इस रिलीज के बारे में मुझे किसी तीसरे शख्स से पता चला। एक निर्देशक के लिए यह बड़ा दुखदायी होता है कि उसी की फिल्म के पोस्टर रिलीज के बारे में उसे किसी अन्य से पता चले और उसे खुद को इस बारे में जानकारी तक न हो। मुझे बहुत ही बेइज्जती महसूस हो रही है और दुख भी। एक क्रिएटर के तौर पर मैं पोस्टर के डिजाइन से भी खुश नहीं हूं। ऐसा किसी अन्य निर्देशक के साथ नहीं होना चाहिए।’

raghava lawrence,laxmi bomb,first poster of laxmi bomb,raghava lawrence steps down from laxmi bomb,Akshay Kumar,amitabh bachchan,kiara advani,tusshar kapoor,r madhvan,laxmi bomb movie,kanchana 2 remake,entertainment,bollywood

राघव ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं चाहूं तो अपनी स्क्रिप्ट वापस लेकर अपने पास रख सकता हूं क्योंकि मैंने इस फिल्म को लेकर किसी तरह का अग्रीमेंट साइन नहीं किया है। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि यह प्रोफेशनल तरीका नहीं होगा। हालांकि मैं अपनी स्क्रिप्ट देने के लिए तैयार हूं क्योंकि मैं अक्षय कुमार सर की बहुत इज्जत करता हूं। मैं जल्द ही अक्षय कुमार सर से मिलकर उन्हें यह स्क्रिप्ट देने वाला हूं और बिना किसी गलत भाव के इस प्रोजेक्ट से निकल जाऊंगा। मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म सफल हो।’ अब देखने वाली बात यह है कि राघव लॉरेंस के इस प्रतिक्रिया और स्टेटमेंट को लेकर अक्षय कुमार क्या जवाब देते हैं। अक्षय कुमार को भी अब इसका जवाब राघव लॉरेंस की तरह अपने सोशल मीडिया पर ही देना होगा जिससे देश की आम जनता यह जान सके कि ऐसा क्यों कर हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल