न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मूंगडा’ पर लता मंगेशकर ने जताई नाराजगी, कहा कोई परमिशन नहीं लेता

निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार की आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ इन दिनों जहाँ अपने जारी ट्रेलर और टीजर के चलते सुर्खियों में बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के गीतों को लेकर विवाद होने शुरू हो गए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 09 Feb 2019 12:45:25

‘मूंगडा’ पर लता मंगेशकर ने जताई नाराजगी, कहा कोई परमिशन नहीं लेता

निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार की आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ इन दिनों जहाँ अपने जारी ट्रेलर और टीजर के चलते सुर्खियों में बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के गीतों को लेकर विवाद होने शुरू हो गए हैं। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गीत ‘मूंगड़ा (Mungda Song)’ जारी किया गया था, जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) नजर आई थीं। श्रोताओं-दर्शकों को फिल्म का यह गीत बिलकुल पसन्द नहीं आया। श्रोताओं-दर्शकों के साथ ही यह बॉलीवुड को भी पसन्द नहीं आया है।

lata mangeshkar,sonakshi sinha,ajay devgn,total dhamaal,mungda song,bollywood,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

इस गीत के जारी होने के बाद से ही यह विवादों में आ गया है। पहले इस गीत को दर्शकों ने नकारा और फिर मूल गीत की गायिका उषा मंगेशकर ने इसकी बहुत आलोचना की थी। अब इस गीत को लेकर लीजेंड गायिका लता मंगेशकर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उन्हें यह गाना पसन्द नहीं आया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज तो कोई उनके गाये हुए गानों को रीमेक करने से पहले मूल गीत के गायकों से रीमेक की इजाजत तक नहीं लेता। पहले हमारे गानों को काफी अच्छे से डील किया जाता था और उन्हें काफी सेंस के साथ बनाया जाता था। उन गानों की आहूति चढ़ाना अच्छी नहीं है।

‘मूंगड़ा’ गीत मूल रूप से राज एन सिप्पी निर्देशित फिल्म ‘इनकार’ का है, जिसमें विनोद खन्ना और अमजद खान ने मुख्य भूमिकाएँ अभिनीत की थी। इस गीत को इनकार में हेलन के ऊपर फिल्माया गया था, जिसमें उन्होंने इसमें मराठी नृत्य को मराठी पहनावे के साथ पेश किया था। यह गीत फिल्म में देसी दारू के ठेके पर फिल्माया गया था। टोटल धमाल में इस गीत को रीमेक किया गया है, जो मूल गीत के प्रभाव को पूरी तरह से खत्म कर देता है। इनकार के मूंगडा को संगीतकार राजेश रोशन ने संगीतबद्ध किया था। उन्होंने भी इस गीत के जारी होने के बाद कहा था कि लगता है म्यूजिक इंडस्ट्री ने नए गानों को बनाने का कॉन्फिडेंस खो दिया है।

लता मंगेशकर और राजेश रोशन द्वारा अपनी फिल्म के गीत की आलोचना का जवाब देते हुए निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार ने कहा है कि जब रोहित शेट्टी ने मेरी फिल्म ‘इश्क’ के गीत ‘नींद चुराई मेरी तूने ओ सनम’ को ‘सिम्बा’ में रीमेक किया था तब वो भी मेरे कोई इजाजत लेने नहीं आये थे। म्यूजिक लेबल के पास सारे राइट्स होते है और उस लेबल के ओनर को अधिकार है कि वह क्या करना चाहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल