न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार की 10वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी ‘केसरी’, तोड़ा ‘रूस्तम’ का रिकॉर्ड, इस क्लब के सरदार हैं सलमान खान

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की केसरी (Kesari) ने बॉक्स ऑफि़स पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ का अहम पड़ाव छू लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 1:09:19

अक्षय कुमार की 10वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी ‘केसरी’, तोड़ा ‘रूस्तम’ का रिकॉर्ड, इस क्लब के सरदार हैं सलमान खान

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की केसरी (Kesari) ने बॉक्स ऑफि़स पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ का अहम पड़ाव छू लिया है। ‘केसरी (Kesari)’ ने इस मुकाम को हासिल करने में मात्र 7 दिन का समय लिया। इसके साथ ही अक्षय (Akshay Kumar) ने ख़ुद का नया रिकॉर्ड बना लिया है। केसरी 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली अक्षय की सबसे तेज फि़ल्म बन गयी है। हालांकि उनकी यह फिल्म 2.0 से पीछे रह गई है, जिसने मात्र 5 दिनों के सफर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त कर ली थी। 2.0 को रजनीकांत की फिल्म माना गया है। इसका हिन्दी में डब वर्जन जारी किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर 2.0 ने 188 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

kesari,kesari 100 crores,kesari movie,Akshay Kumar,akshay kumar news,akshay kumar kesari,Salman Khan,Hrithik Roshan,aamir khan,Shah Rukh Khan,ajay devgn,salman khan news,bharat,super 30,zero,zero flop,bollywood,bollywood news,bollywood gossips hindi

21 मार्च को ठीक होली के दिन रिलीज़ हुई फि़ल्म ने बुधवार को 7 दिन का सफर पूरा कर लिया। ट्रेड सूत्रों के अनुसार फि़ल्म ने सातवें दिन लगभग 6.52 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ इसका सात दिनों का कलेक्शन 100.01 करोड़ के पार पहुंच गया है। मंगलवार तक फिल्म ने 93.49 करोड़ जमा कर लिये थे। अब बात करते हैं 100 करोड़ क्लब में अक्षय की पोजिशन की। इस क्लब में जाने वाली केसरी अक्षय (Akshay Kumar) की सबसे तेज फिल्म बन गयी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अक्षय की ‘रूस्तम’ के नाम था, जिसने 9 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

kesari,kesari 100 crores,kesari movie,Akshay Kumar,akshay kumar news,akshay kumar kesari,Salman Khan,Hrithik Roshan,aamir khan,Shah Rukh Khan,ajay devgn,salman khan news,bharat,super 30,zero,zero flop,bollywood,bollywood news,bollywood gossips hindi

आइए डालते हैं एक नजर अक्षय कुमार की उन फिल्मों पर जिन्होंने 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की है—

1. एयरलिफ़्ट—10 दिन
2. राउड़ी राठौर—11 दिन
3. जॉली एलएलबी-2—12 दिन
4. हाफसफुल-3—13 दिन
5. गोल्ड —13 दिन
6. हॉलीडे—15 दिन
7. हाउसफुल-2—17 दिन
8. टॉयलेट: एक प्रेम कथा—28 दिन

kesari,kesari 100 crores,kesari movie,Akshay Kumar,akshay kumar news,akshay kumar kesari,Salman Khan,Hrithik Roshan,aamir khan,Shah Rukh Khan,ajay devgn,salman khan news,bharat,super 30,zero,zero flop,bollywood,bollywood news,bollywood gossips hindi

100 करोड़ क्लब में अक्षय की यह 10वीं फिल्म है। इस क्लब के सरदार सलमान खान (Salman Khan) हैं, जिनकी 14 फिल्में 100 करोड़ क्लब में हैं। वहीं, अजय देवगन (Ajay Devgn) की 8, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 7, आमिर खान (Aamir Khan) की 5 और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 3 फिल्में 100 करोड़ क्लब में हैं। वर्तमान समय के युवा सितारों में रणवीर सिंह की 5, रणबीर कपूर की 4 और वरुण धवन की 2 फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने कम से कम 100 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। आमिर खान बॉलीवुड के एक मात्र ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिये बॉलीवुड में 100 करोड़, 200 करोड़ और 300 करोड़ी क्लब की स्थापना की है। उनकी फिल्म ‘गजनी’ पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद उनकी थ्री इडियट ने 200 करोड़ी, पीके ने 300 करोड़ी क्लब की शुरूआत की। ‘दंगल’ ने 400 करोड़ की उम्मीद थी लेकिन उसका सफर 388 करोड़ पर समाप्त हो गया था।

kesari,kesari 100 crores,kesari movie,Akshay Kumar,akshay kumar news,akshay kumar kesari,Salman Khan,Hrithik Roshan,aamir khan,Shah Rukh Khan,ajay devgn,salman khan news,bharat,super 30,zero,zero flop,bollywood,bollywood news,bollywood gossips hindi

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के करिअर में एक भी फिल्म ऐसी नहीं आई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की हो। उनकी 10 फिल्में 100 करोड़ी है लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म ने 150 करोड़ के आंकड़े को नहीं छुआ है। अपवाद के तौर पर 2.0 ऐसी है जिसने 188 करोड़ का कारोबार किया है लेकिन यह तमिल भाषा की फिल्म मानी जाती है, जिसके नायक रजनीकांत हैं। अक्षय (Akshay Kumar) की फिल्में भले ही 200 या 300 करोड़ क्लब में ना पहुंचे, मगर उनके निर्माताओं को कभी नुकसान नहीं होता

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम