न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करोड़ों का दांव लग रहा है कार्तिक आर्यन पर, हर फिल्म नहीं होगी 100 करोड़ी

‘लुका छिपी’ एक मार्च को प्रदर्शित होने वाली है और पति पत्नी और वो की शूटिंग शुरू हो गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 6:01:46

करोड़ों का दांव लग रहा है कार्तिक आर्यन पर, हर फिल्म नहीं होगी 100 करोड़ी

बॉलीवुड में इन दिनों एक ऐसे युवा सितारे पर निर्माता लगातार करोड़ों का दांव लगा रहे हैं जिसकी अभी तक सिर्फ कुछेक फिल्में प्रदर्शित हुई हैं और जिनमें से एक फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गत वर्ष 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। उसकी इसी फिल्म की कामयाबी ने उसे अब निर्माताओं का पसन्दीदा सितारा बना दिया है। यह सितारे हैं कार्तिक आर्यन जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘लुका छिपी’ और ‘पति पत्नी और वो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। ‘लुका छिपी’ एक मार्च को प्रदर्शित होने वाली है और पति पत्नी और वो की शूटिंग शुरू हो गई है।

bollywood,kartik aaryan,kartik aaryan movies,kartik aaryan upcoming movies

कार्तिक आर्यन को लेकर निर्माताओं में जो जोश नजर आ रहा है वह उनकी पिछली फिल्म की कामयाबी है। इसको लेकर निर्माताओं को उम्मीद है कि कार्तिक आर्यन युवा वर्ग को अपने साथ जोडऩे में कामयाब हो गए हैं। ऐसे में उनकी जो भी फिल्में आ रही हैं या शुरू हुई हैं उनका टारगेट युवा वर्ग ही है। लेकिन सोचने की बात यह है कि हर सितारा हर फिल्म को 100 करोड़ी नहीं बना सकता है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसे वर्षों सोने की तरह तपना पड़ता है तब कहीं जाकर ऐसी सफलता मिलती है। एक फिल्म की सफलता से यह सिद्ध नहीं हो जाता कि उसकी सभी फिल्में 100 करोड़ी होंगी। ऐसा होता तो सिद्धार्थ मल्होत्रा सुपर सितारे बन चुके होते।

समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि कार्तिक आर्यन को लेखक निर्देशक अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म में लेने का मानस बना रहे हैं। इन दिनों अनीस बज्मी अपनी फिल्म ‘पागलपंती’ में बिजी हैं। इस फिल्म को इस वर्ष 6 दिसम्बर को प्रदर्शित किया जाएगा। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें जॉन अब्राहम के साथ अनिल कपूर नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि वे पागलपंती के बाद अपनी नई फिल्म को शुरू कर देंगे। उनकी फिल्म का कथानक कॉलेज की प्रेम कहानी है जिसमें ढेर सारा रोमांस भी होगा।

bollywood,kartik aaryan,kartik aaryan movies,kartik aaryan upcoming movies

अनीस बज्मी की फिल्म में कार्तिक के अपोजिट दिशा पटानी को लेने का समाचार है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि जल्दी ही इस फिल्म को लेकर निर्माता निर्देशक आधिकारिक घोषणा करेंगे। दिशा पटानी इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अतिरिक्त उनके लिए कहा जा रहा है कि निर्देशक मोहित सूरी ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में आदित्य राय कपूर के साथ साइन किया है, जिसका निर्माण लव रंजन करने जा रहे हैं।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन