न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करिअर के लिए अहम् थी ‘लुका छुपी’ की सफलता, कुछ को था असफलता का इंतजार: कार्तिक

गत वर्ष सोनू के टीटू की स्वीटी और इस वर्ष लुका छुपी देने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों फिल्मों के चयन में काफी सावधानी बरत रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Mar 2019 4:52:06

करिअर के लिए अहम् थी ‘लुका छुपी’ की सफलता, कुछ को था असफलता का इंतजार: कार्तिक

गत वर्ष सोनू के टीटू की स्वीटी और इस वर्ष लुका छुपी देने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों फिल्मों के चयन में काफी सावधानी बरत रहे हैं। वे रणबीर कपूर के फिल्म चयन से ईष्र्या महसूस करते हैं और चाहते हैं कि वे भी रणबीर कपूर की तरह ही अपने लिए फिल्मों का चयन कर सके। हाल ही में उन्होंने ‘लुका छुपी’ की सफलता का जश्न मनाया है। दो दिन पूर्व ही उन्होंने एक पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।

kartik aaryan,luka chuppi,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

लुका छुपी की सफलता के बाद वे मीडिया के लिए आकर्षण का केन्द्र हो गए हैं। अपने ताजा दिए एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से लेकर ‘लुका छुपी’ तक के सफर को वह कैसे देखते हैं तो उन्होंने कहा, यह काफी मुश्किल रहा क्योंकि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की बड़ी सफलता के बाद काफी दबाव आ गया था। लोग यह देखने का इंतजार करने लगे कि मैं अगली फिल्म कौन सी करने जा रहा हूं। मुझे यकीन है कि कुछ लोग मुझे असफल होते देखने का भी इंतजार कर रहे थे। शुक्र है कि ‘लुका छुपी’ बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरी। ‘लुका छिपी’ की सफलता उनके लिए बेहद अहम थी और वह थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

kartik aaryan,luka chuppi,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कार्तिक से जब पूछा गया कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के बाद उन्हें कैसे यकीन था कि ‘लुका छुपी’ उनके लिए हिट रहेगी तो उन्होंने कहा, कॉमर्शियल सेन्सिबिलिटीज के साथ कन्टेंट का बेहतरीन संयोजन था, जो मुझे बहुत पसंद आया। इसके अलावा, यह तथ्य भी था कि यह रोमांटिक कॉमेडी शैली का होने के साथ ही पूरे परिवार के देखने के लिए उपयुक्त था। यह एक अनूठा संयोजन है। गुड्डू एक ऐसा मासूम, प्यारा और दिलवाला किरदार था जिसे मैं जानता था कि वह दर्शकों के दिल में अपने लिए जगह बना लेगा। मैं कभी भी कुछ फूहड़, अश्लील या ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता जिससे दर्शक या मेरा परिवार शर्मिदा महसूस करे।

kartik aaryan,luka chuppi,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कार्तिक से जब पूछा गया कि किस निर्देशक और सह-कलाकार के साथ काम करने का उनका सपना है तो उन्होंने कहा, संजय लीला भंसाली ऐसे निर्देशक हैं जिनके साथ मैं काम करने के लिए बेसब्र हूं। उनका काम हमेशा मुझे प्रेरित करता है। अगर कोई दो नायकों वाली फिल्म बनती है तो मैं सह-कलाकार के रूप में रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहूंगा। वह बेहतरीन अभिनेता हैं और फिल्मों का चयन करने की उनकी काबिलियत से मुझे जलन होती है। कार्तिक आर्यन इन दिनों इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म में सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उनकी फिल्म ‘पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)’ की शूटिंग भी जारी है जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) नजर आएंगी। यह दोनों फिल्में आगामी वर्ष प्रदर्शित होंगी। जहाँ इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल’ का सीक्वल है वहीं दूसरी ओर ‘पति पत्नी और वो’ 70 के दशक में आई बी.आर. चोपड़ा की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शुमार होती इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। इसके अतिरिक्त कार्तिक आर्यन के बाद अनीस बज्मी के निर्देशन वाली भी एक फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम