बॉलीवुड में इन दिनों एक ऐसे युवा सितारे पर निर्माता लगातार करोड़ों का दांव लगा रहे हैं जिसकी अभी तक सिर्फ कुछेक फिल्में प्रदर्शित हुई हैं और जिनमें से एक फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गत वर्ष 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। उसकी इसी फिल्म की कामयाबी ने उसे अब निर्माताओं का पसन्दीदा सितारा बना दिया है। यह सितारे हैं कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘लुका छिपी’ और ‘पति पत्नी और वो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लुका छुपी' के प्रमोशन के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के शो 'कानपुर वाले खुरानाज (Kanpur Waale Khuranas)' में पहुंचे। जहां उन्होंने खूब मस्ती की। इस शो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) द्वारा माधुरी दीक्षित के हिट सॉन्ग 'धक-धक करने लगा' पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इनका यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। स्टार प्लस (Star Plus) पर यह एपिसोड आज रात 9:30 बजे आएगा। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) को डांस करता फराह खान (Farah Khan) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए।
बता दे, कार्तिक आर्यन को लेकर निर्माताओं में जो जोश नजर आ रहा है वह उनकी पिछली फिल्म की कामयाबी है। इसको लेकर निर्माताओं को उम्मीद है कि कार्तिक आर्यन युवा वर्ग को अपने साथ जोडऩे में कामयाब हो गए हैं। ऐसे में उनकी जो भी फिल्में आ रही हैं या शुरू हुई हैं उनका टारगेट युवा वर्ग ही है। लेकिन सोचने की बात यह है कि हर सितारा हर फिल्म को 100 करोड़ी नहीं बना सकता है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसे वर्षों सोने की तरह तपना पड़ता है तब कहीं जाकर ऐसी सफलता मिलती है। एक फिल्म की सफलता से यह सिद्ध नहीं हो जाता कि उसकी सभी फिल्में 100 करोड़ी होंगी। ऐसा होता तो सिद्धार्थ मल्होत्रा सुपर सितारे बन चुके होते।
![]()
समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को लेखक निर्देशक अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म में लेने का मानस बना रहे हैं। इन दिनों अनीस बज्मी अपनी फिल्म ‘पागलपंती’ में बिजी हैं। इस फिल्म को इस वर्ष 6 दिसम्बर को प्रदर्शित किया जाएगा। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें जॉन अब्राहम के साथ अनिल कपूर नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि वे पागलपंती के बाद अपनी नई फिल्म को शुरू कर देंगे। उनकी फिल्म का कथानक कॉलेज की प्रेम कहानी है जिसमें ढेर सारा रोमांस भी होगा। अनीस बज्मी की फिल्म में कार्तिक के अपोजिट दिशा पटानी को लेने का समाचार है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि जल्दी ही इस फिल्म को लेकर निर्माता निर्देशक आधिकारिक घोषणा करेंगे। दिशा पटानी इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अतिरिक्त उनके लिए कहा जा रहा है कि निर्देशक मोहित सूरी ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में आदित्य राय कपूर के साथ साइन किया है, जिसका निर्माण लव रंजन करने जा रहे हैं।














