न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मा प्रोडक्शन हाउस के गोदाम में लगी आग, नुकसान का अंदाजा नहीं

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन हाउस के गोदाम में आज रात 2.30 बजे अचानक आग लग गई, जिसके चलते गोदाम में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 May 2019 7:08:17

धर्मा प्रोडक्शन हाउस के गोदाम में लगी आग, नुकसान का अंदाजा नहीं

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन हाउस के गोदाम में आज रात 2.30 बजे अचानक आग लग गई, जिसके चलते गोदाम में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस आग की वजह से हुए नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है। हाँ यह जरूर कहा जा रहा है कि इसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन का यह गोदाम गोरेगांव, मुंबई में बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबकि 30 अप्रैल की रात दो बजकर 30 मिनट के आसपास धर्मा प्रोडक्शन हाउस के गोदाम में आग लगी, जिससे वहां मौजूद किताबें, कास्ट्यूम, प्रॉप सब जलकर खाक हो गए हैं। डीएनए के मुताबकि धर्मा प्रोड्क्शन के गोदाम में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद तीसरे फ्लोर तक आग तेजी से फैल गई। यह लेवल 3 फायर थी जिससे बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही 12 दमकल की गाडिय़ों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गोदाम में धर्मा प्रोडक्शन की पुरानी और अपकमिंग फिल्मों के कास्ट्यूम स्टोर में रखे थे, लेकिन आग लगने के बाद सब कुछ जलकर खाक हो जाने की बात कही जा रही है। इस हादसे के बाद यह डर है कि आने वाली फिल्मों से जुड़ी चीजें आग में खत्म हो गई होंगी। फिलहाल हादसे में हुए नुकसान का अंदाजा अब तक लगाया नहीं जा सका है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदर्शित हुई करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल हो गई है। 150 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने मात्र 76 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि करण जौहर ने वितरकों को हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर 10 मई को करण जौहर की ही दूसरी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म से करण जौहर तारा सुतारयिा और अनन्या पांडे को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे गाने ‘हुक अप’ को 30 अप्रैल को ही जारी किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम