न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कलंक’ का दूसरा गीत जारी, किआरा के साथ दिखी वरुण की जबरदस्त कैमिस्ट्री

अब फिल्म का दूसरा गीत ‘फर्स्ट क्लास’ जारी किया गया है जिसे वरुण धवन और किआरा आडवाणी पर फिल्माया गया है। यह एक डांस नंबर है, जिसे अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 22 Mar 2019 5:30:56

‘कलंक’ का दूसरा गीत जारी, किआरा के साथ दिखी वरुण की जबरदस्त कैमिस्ट्री

करण जौहर (Karan Johar) निर्मित और अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ लगातार दर्शकों के जेहन में छाती जा रही है। जब से इसका टीजर जारी हुआ है तभी इसको लेकर बज बना हुआ है। हालांकि टीजर में फिल्म के बारे में कुछ कहा नहीं गया। कुछ दिन पूर्व इस फिल्म का आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गीत ‘घर आये परदेसिया’ जारी किया गया था। इसे अब तक करोड़ों दर्शकों ने देखा और पसन्द किया है। वहीं अब फिल्म का दूसरा गीत ‘फर्स्ट क्लास’ जारी किया गया है जिसे वरुण धवन और किआरा आडवाणी (Kiara Advani) पर फिल्माया गया है। यह एक डांस नंबर है, जिसे अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है।

karan johar,kalank,kalank song first class,varun dhawan,kiara advani,first class song,video

इस गाने में वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की दिख रही है। गाने में वरुण धवन जबरदस्त डांस कर रहे हैं। इस गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और रेमो डिसूजा ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। रेमो डिसूजा ने ही आलिया और माधुरी दीक्षित पर फिल्माये गए ‘घर आये परदेसिया’ को कोरियोग्राफ किया था। गीत को प्रीतम ने अपने संगीत से सजाया है। वरुण के बेहतरीन डांस मूव्स, किआरा संग उनकी केमिस्ट्री और पैपी बीटस इस गाने को ‘फस्र्ट क्लास’ बनाते हैं।

karan johar,kalank,kalank song first class,varun dhawan,kiara advani,first class song,video

‘कलंक’ के जारी हुए दोनों गीतों का मिजाज अलग है। एक गीत जहाँ पूरी तरह सेमी क्लासिक था, वहीं दूसरा गीत डांस नम्बर पर जिस पर युवा नाचने को उतावले हो सकते हैं। हालांकि यह पहले वाले गीत से कमतर है। इस गीत के बोलों में भी वह भाव नहीं है जो इसके पहले गीत में था। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह वरुण धवन के करिअर की पहली 200 करोड़ी फिल्म होगी। ‘कलंक’ में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य राय कपूर ने भी अहम् भूमिकाएँ अभिनीत की हैं। यह फिल्म आगामी माह 17 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल