न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण जौहर तो नहीं बना सके, ‘लुका छुपी’ के निर्माता बना रहे हैं ‘शिद्दत’

निर्माता निर्देशक दिनेश विजान ने दो कपल्स की प्रेम कहानी को बनाने की घोषणा की। इस फिल्म के लिए उन्होंने शीर्षक तय किया ‘शिद्दत’।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 18 May 2019 3:47:18

करण जौहर तो नहीं बना सके, ‘लुका छुपी’ के निर्माता बना रहे हैं ‘शिद्दत’

कुछ वर्ष पूर्व करण जौहर ने अपने बैनर की फिल्म के लिए ‘शिद्दत’ नामक एक टाइटल रजिस्टर्ड करवाया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट को साइन किया था। इस विषय पर काम करते हुए उनके लेखक निर्देशक अभिषेक बर्मन को लगा कि फिल्म जिस प्रकार से तैयार होगी उसके हिसाब से ‘शिद्दत’ शीर्षक ठीक नहीं रहेगा। करण ने अपनी इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म के लिए नया शीर्षक ‘कलंक’ रखा। फिल्म बनी, प्रदर्शित हुई और करण जौहर के बैनर की सबसे बड़ी फ्लॉप सिद्ध हुई। हाल ही में निर्माता निर्देशक दिनेश विजान ने दो कपल्स की प्रेम कहानी को बनाने की घोषणा की। इस फिल्म के लिए उन्होंने शीर्षक तय किया ‘शिद्दत’। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी मिली की यह शीर्षक करण जौहर के पास है। उन्होंने करण जौहर से इस बारे में बात की और उनसे उनका रजिस्टर्ड टाइटल मांगा। करण जौहर ने भी दिनेश विजान की समस्या को समझा और उन्होंने यह टाइटल दिनेश विजान को दे दिया।

sunny kaushal,radhika madan,mohit raina,diana penty,dinesh vijan,bhushan kumar,shiddat,karan johar,kalank,varun dhawan,alia bhatt,entertainment,bollywood

दिनेश विजान की इस फिल्म में मोहित रैना, सन्नी कौशल, डायना पेंटी और राधिका मदान नजर आएंगे। जहाँ मोहित रैना और सन्नी कौशल उनके साथ पहली बार काम करेंगे वहीं डायना पेंटी को उन्होंने बॉलीवुड में अपनी फिल्म ‘कॉकटेल’ से डेब्यू कराया। राधिका मदान के साथ भी यह उनकी दूसरी फिल्म है। राधिका इन दिनों उनकी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वे इरफान खान की बेटी की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख करेंगे। इसकी शूटिंग पंजाब, पेरिस और लंदन में होगी। सूत्रों के अनुसार फिल्म की कहानी श्रीधर राघवन और धीरज रत्तन ने लिखी है।

sunny kaushal,radhika madan,mohit raina,diana penty,dinesh vijan,bhushan kumar,shiddat,karan johar,kalank,varun dhawan,alia bhatt,entertainment,bollywood

अपने एक बयान में दिनेश ने कहा, ‘मेरी हाल में ही शादी हुई है, इसलिए मैं इसे महसूस कर रहा हूं, लेकिन हमारे दौर में जहां प्यार को बहुत हल्के में लिया जाता है, वहीं इसके लिए कई लोग कितनी गहराई में जाते हैं, उसकी कल्पना करना मुश्किल है।’ उन्होंने फिल्म के बारे में बताया, ‘शिद्दत’ सिर्फ प्यार की कहानी नहीं है, बल्कि उस दूरी की भी कहानी है जो प्यार के लिए तय की जाती है। शायद किसी चीज को करने के लिए वे सभी तर्क जिनके बारे में आमतौर पर आप सोचते तक नहीं हैं। किसी चीज पर पूरे दिल से भरोसा करना और उसे पाने का जुनून ही शिद्दत है।’

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन