न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘तख्त’ को लेकर करण जौहर का खुलासा, सबसे पहले इस सितारे ने सुनी पटकथा, औरंगजेब से किया किनारा

करण जौहर (Karan Johar) ने आज अपनी आगामी फिल्म ‘तख्त (Takht)’ को लेकर इस बात का खुलासा किया है कि ‘तख्त (Takht)’ की पटकथा अपने परिवार से पहले उन्होंने किसको सुनाई थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 3:21:23

‘तख्त’ को लेकर करण जौहर का खुलासा, सबसे पहले इस सितारे ने सुनी पटकथा, औरंगजेब से किया किनारा

ऐ दिल है मुश्किल के बाद एक बार फिर से निर्देशक की कुर्सी पर बैठने जा रहे करण जौहर (Karan Johar) ने आज अपनी आगामी फिल्म ‘तख्त (Takht)’ को लेकर इस बात का खुलासा किया है कि ‘तख्त (Takht)’ की पटकथा अपने परिवार से पहले उन्होंने किसको सुनाई थी। उस सितारे की हाँ मिलने के बाद ही उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए अन्य सितारों का चयन शुरू किया।

निर्माता निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म ‘तख्त (Takht)’ मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2020 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है। करण जौहर इसके कथानक और मुगलकाल को देखते हुए इसे ईद के मौके पर प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘किक-2’ का प्रदर्शन होना कतार में है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

karan johar,takht,ranveer singh,Kareena Kapoor Khan,alia bhatt,vicky kaushal,bhumi pednekar,janhvi kapoor,anil kapoor,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसी बीच करण जौहर (Karan Johar) ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म की पटकथा सबसे पहले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने सुनी थी। करण ने बताया, ‘ये मेरे सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं। जब मैंने फिल्म को बनाने के बारे में सोचा था तभी मैंने यह तय कर लिया था कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इसमें भूमिका निभाएंगे। इसलिए मैंने सबसे पहले रणवीर सिहं को फिल्म की पटकथा सुनाई। मेरे परिवार में भी किसी को इसके बारे में पता नहीं था। गौरतलब है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में शाहजहां के सबसे बड़े बेटे दारा शिकोह की भूमिका निभाएंगे। हालांकि करण जौहर उन्हें इस फिल्म के दूसरे किरदार औरंगजेब के लिए चाहते थे लेकिन रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी को परदे पर उतार चुके थे और वो नहीं चाहते थे कि एक बार फिर से उसी तरह के किरदार को वो परदे पर उतारे। इसके चलते उन्होंने दारा शिकोह को परदे पर उतारने का निर्णय लिया। अब औरंगजेब की भूमिका में विक्की कौशल नजर आएंगे। औरंगजेब की छवि मुगल काल में क्रूर शासक की रही है।

karan johar,takht,ranveer singh,Kareena Kapoor Khan,alia bhatt,vicky kaushal,bhumi pednekar,janhvi kapoor,anil kapoor,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इससे पहले करण ने फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए कहा था, ‘फिल्म इतिहास की कहानी पर ही आधारित है। फिल्म इतिहास की गरिमा को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। यह पूरी तरह इतिहास में मौजूद है और इसलिए इसे उस तरीके से बताना महत्वपूर्ण है, जिस तरीके से यह घटी है। इसकी कहानी मुगल साम्राज्य पर आधारित है, जिसे लोग जानते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम