न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत का दावा दीपिका से पहले उन्हें मिली थी ‘पद्मावत’

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ देने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत काफी समय से मीडिया में अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रह रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 3:41:28

कंगना रनौत का दावा दीपिका से पहले उन्हें मिली थी ‘पद्मावत’

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ देने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत काफी समय से मीडिया में अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रह रही हैं। पिछले दिनों तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की जिन्दगी पर बन रही बॉयोपिक में काम करने की घोषणा के साथ ही चर्चाओं में आई इस अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म ‘पद्मावत’ का प्रस्ताव लेकर उनके पास आए थे।

kangana ranaut,padmavat,deepika padukone,manikarnika,ranveer singh,kangana ranaut news,jayalalitha biopic,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्म उद्योग में कंगना न केवल प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, बल्कि उन लोगों में से भी एक हैं जो अपनी बात को बेबाकी से रखते हैं। हाल ही में मिड डे को दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने यह कहकर चौंका दिया है कि पद्मावत का प्रस्ताव दीपिका पादुकोण से पहले उनके पास आया था। कंगना ने बातचीत में खुलासा किया, फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए मेरी संजय लीला भंसाली के साथ एक मीटिंग हुई थी। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी। साफतौर पर पूछे जाने पर कि क्या भंसाली ने उन्हें फिल्म पद्मावत के लिए अप्रोच किया था तो कंगना ने कहा, ‘हां, बातचीत हुई थी। उस वक्त मैं ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ कर रही थी, इसलिए इस पर आगे बात नहीं हो पाई. लेकिन हमारे बीच बातचीत हुई थी।

kangana ranaut,padmavat,deepika padukone,manikarnika,ranveer singh,kangana ranaut news,jayalalitha biopic,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कंगना यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि इससे पहले भी संजय लीला भंसाली चाहते थे कि मैं उनकी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में एक गीत करूं। वो एक फिल्म निर्माता हैं, जो आपके ऊपर मजबूत छाप छोड़ सकते हैं। वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म के रिकॉर्ड को उसी वर्ष प्रदर्शित हुई राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ ने ध्वस्त किया था। रणबीर कपूर अभिनीत ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर 344 करोड़ का कारोबार किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत एकता कपूर की फिल्म ‘मेंटल है क्या’, अश्विनी अय्यर तिवारी की ‘पंगा’ के अतिरिक्त तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर बन रही तमिल और हिन्दी फिल्मों में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने तमिल भाषा को सीखना शुरू कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम