न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ की बहन ने पेश किया लेखा-जोखा, पूरी तरह से मुनाफेदार रही है फिल्म

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी (Manikarnika: Jhansi Ki Rani)’ ने गत रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 12:36:40

मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ की बहन ने पेश किया लेखा-जोखा, पूरी तरह से मुनाफेदार रही है फिल्म

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी (Manikarnika: Jhansi Ki Rani)’ ने गत रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस बात को लेकर मीडिया में कोई समाचार नहीं आए लेकिन अब इस फिल्म के 100 करोड़ी होने के समाचार प्रमुखता के साथ आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म की अब तक की कमाई का लेखा जोखा भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इसको कंगना रनौत की बहन रंगोली ने साझा किया है। उनके अनुसार उनकी बहन कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ पूरी तरह से मुनाफेदार फिल्म साबित हुई है।

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी (Manikarnika: Jhansi Ki Rani)’ का सिनेमाघरों में 4था सप्ताह चल रहा है और निर्माताओं के मुताबिक फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। कंगना की बहन रंगोली ने बाकायदा खर्च और कमाई का हिसाब-किताब लगाकर बताया है कि फिल्म मुनाफे में चल रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई फिल्म के बारे में कहा जा रहा था कि यह फिल्म चल नहीं रही है बल्कि इसे जबरदस्ती सिनेमाघरों में चलाया जा रहा है।

kangana ranaut,rangoli ranaut,manikarnika,manikarnika box office,manikarnika 100 crores,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्म प्रदर्शन के 4थे सप्ताह में कंगना रनौत की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया के जरिए मणिकर्णिका की कमाई का लेखा जोखा दिया है। ट्वीट के अनुसार, मणिकर्णिका 79 करोड़ के बजट से बनाई गयी है, जबकि इसके प्रचार-प्रसार पर 22 करोड़ का खर्च आया है। इसके डिजिटल राइट्स 40 करोड़ में बेचे गये हैं, जबकि सैटेलाइट राइट्स 20 करोड़ में बिके हैं। सिनेमाघरों में वितरण के अधिकार 61 करोड़ में बेचे गये। फिल्म पर 101 करोड़ का कुल खर्चा आया है, जबकि 121 करोड़ विभिन्न राइट्स से कमा चुकी है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100.05 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जिसका तात्पर्य है कि फिल्म के वितरकों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 152 करोड़ हो चुकी है।

मणिकर्णिका: झांसी की रानी ने अपने प्रदर्शन के दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ का कारोबार किया था। शनिवार को गणतंत्र दिवस के दिन इसने 100 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल लेते हुए बॉक्स ऑफिस पर 18.10 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं 3रे दिन रविवार को इसने 15.70 करोड़ का कारोबार करते हुए अपना पहला वीकेंड 42 करोड़ के पार पहुंचाने में कामयाबी प्राप्त की थी। पहले सोमवार को फिल्म ने 5.10 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि मंगलवार को 4.75 करोड़ बटोरे। बुधवार और गुरुवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ और 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में मणिकर्णिका ने 61.15 करोड़ रुपये अपने नाम करने में कामयाबी प्राप्त की थी। ‘मणिकर्णिका’ देश में किसी भी सिंगल डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली नायिका प्रधान फिल्म बन गयी, वहीं कंगना ने अपनी ही फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटन्र्स’ का दूसरे दिन सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

kangana ranaut,rangoli ranaut,manikarnika,manikarnika box office,manikarnika 100 crores,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

दूसरे सप्ताह में (1-7 फरवरी) में मणिकर्णिका की धार कुंद रही। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.50 करोड़, शनिवार को 5.25 करोड़, रविवार को 6.75 करोड़, सोमवार को 2.25 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़, बुधवार को 1.85 करोड़ और गुरुवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले सप्ताह में जहां उसने 61.15 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं 2रे सप्ताह में उसने मात्र 23.40 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 84.55 करोड़ तक पहुँचाया।

शुक्रवार (8 फरवरी) को ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया। हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत बेहद धीमी रही। फिल्म ने महज 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था, मगर शनिवार को उसने उछाल लेते हुए 2.65 और रविवार को और ज्यादा उछाल लेते हुए 3.25 करोड़ का कारोबार करते हुए 3रे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 7.15 करोड़ अपने खाते में जोड़े। इसके साथ ही फिल्म का 17 दिनों का कारोबार 91.70 करोड़ हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम