न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3रे सप्ताह में मणिकर्णिका, शनिवार को आया फिर उछाल, 100 करोड़ की उम्मीद बरकरार

फिलहाल 16 दिनों में मणिकर्णिका (Manikarnika Box Office Report) ने बॉक्स ऑफिस पर 88.45 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 8:54:12

3रे सप्ताह में मणिकर्णिका, शनिवार को आया फिर उछाल, 100 करोड़ की उम्मीद बरकरार

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के अभिनय से सजी फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी (Manikarnika : Jhansi Ki Rani)’ ने अपने 3रे सप्ताह के शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार के कारोबार 1.25 करोड़ से दोगुने से ज्यादा कारोबार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल लिया है। शनिवार को फिल्म ने 2.65 करोड़ का कारोबार किया है, इसको देखते हुए उम्मीद बंधती है कि यह फिल्म रविवार को लगभग 3 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। यदि ऐसा होता है तो यह 3रे वीकेंड में लगभग 6.50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। इस तरह से यह फिल्म अपना कुल कारोबार 90 करोड़ से ऊपर ले जाने में सफल होगी। फिलहाल 16 दिनों में मणिकर्णिका (Manikarnika Box Office Report) ने बॉक्स ऑफिस पर 88.45 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। उसे 100 करोड़ के क्लब में पहुँचने के लिए अभी भी 11.55 करोड़ की आवश्यकता है।

kangana ranaut,manikarnika,manikarnika box office report,manikarnika jhansi ki rani,box office collection,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

गत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन का सफर पूरा कर लिया है। अपने प्रदर्शन के दूसरे सप्ताह में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23.40 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि पहले सप्ताह में फिल्म ने 61.15 करोड़ का कारोबार किया था।

अपने सफर के तीसरे सप्ताह में इस फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ ने अपने 3रे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.25 करोड़ का कारोबार किया है। इस को मिला कर यह फिल्म अब तक कुल 85.80 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। शनिवार और रविवार को फिल्म के कारोबार में उछाल की संभावना है जिसे देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘मणिकर्णिका’ इन दो दिनों में लगभग 5 करोड़ तक का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। यदि ऐसा होता है तो वह 90 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 100 करोड़ में पहुंचने की संभावनाओं को बल प्रदान करेगी।

kangana ranaut,manikarnika,manikarnika box office report,manikarnika jhansi ki rani,box office collection,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

गौरतलब है कि मणिकर्णिका ने अपने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह वर्ष 2019 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। वैसे फिल्म के कारोबार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले 5 दिन में 50 करेाड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने अगले 5 दिनों में सिर्फ 26 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म को हिन्दी के अतिरिक्त तमिल और तेलुगु में भी प्रदर्शित किया गया है।

इस फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचाने के लिए निर्माता कटिबद्ध नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि निर्माताओं ने वितरकों से इस फिल्म को लगातार 4थे सप्ताह में भी प्रदर्शित करने का जोर डाला है जिसके चलते यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छू सके। इसका सबूत इस बात से मिलता है कि इस फिल्म के कम किए गए शोज को पुन: बढ़वाया जा रहा है। इसका उदाहरण हमें राजस्थान की राजधानी जयपुर से मिला जहाँ के सिनेमाघर राजमंदिर में इस फिल्म के दूसरे सप्ताह में दो शो कम कर दिए गए थे लेकिन सप्ताह के बीच में ही इसका एक शो पुन: बढ़ाया गया और 3रे सप्ताह में इसे फिर से 4 शो में प्रदर्शित किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम