न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धाकड़’ का दूसरा पोस्टर जारी, याद आए ‘टाइगर जिंदा है’ के सलमान खान

कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘धाकड़’ है जिसका दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 11 Jul 2019 1:21:07

‘धाकड़’ का दूसरा पोस्टर जारी, याद आए ‘टाइगर जिंदा है’ के सलमान खान

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के गीत लांचिग के अवसर पर पत्रकारों से भिड़ गई जिसके चलते ‘गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने उनको पूरी तरह से बैन कर दिया है। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया था। ट्रेलर ने दर्शकों में फिल्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ा दी है। अभी इस ट्रेलर की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि कंगना ने अपनी अगली फिल्म ‘धाकड़’ की घोषणा के साथ ही उसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा करके बॉलीवुड को हैरान कर दिया है। जिस अंदाज और बेबाकी से कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड में चल रही हैं उससे उनके आत्मविश्वास का पता चलता है।

कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘धाकड़ (Dhaakad)’ है जिसका दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में जिस अंदाज में कंगना रनौत ने अपने दोनों हाथों में हथियारों को पकड़ रखा उसे देखकर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai)’ की याद आती है। कंगना रनौत ने जारी किए गए पोस्टर से स्पष्ट संकेत दिया है कि वे बॉलीवुड की महिला सितारों में सलमान खान के समकक्ष हैं। अगर पोस्टर को ध्यान से देखेंगे तो इसमें कंगना रनौत की आँखों से खून टपकता दिखाई दे रहा है। वे अपने दुश्मनों पर दोनों हाथों में थामे हथियार से गोलियाँ चला रही हैं। उनके चेहरे पर चोटों के निशान साफ नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत की यह फिल्म एक्शन एंटरटेनर होगी। फिल्म की शूटिंग इंटरनेशनल लोकेशंस पर अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। खास तौर पर हॉलीवुड के एक्शन निर्देशक एक्शन दृश्यों को निर्देशित करेंगे। इस फिल्म को रजनीश घई निर्देशित कर हैं जबकि निर्माता हैं सोहैल मकलाई। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म दिवाली 2020 पर रिलीज होगी।

kangana ranaut,dhaakad,dhaakad second poster,kangana ranaut new movie,kangana ranaut news,dhaakad movie,judgemental hai kya,entertainment,bollywood

गौरतलब है कि कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ 26 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। कंगना रनौत की पिछली फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ थी, जो इस वर्ष 25 जनवरी को गणतंत्र के मौके पर प्रदर्शित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 92 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को सुपर हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल करवाया था। फिल्म में कंगना के अभिनय को खूब सराहा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका