न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जजमेंटल है क्या' सॉन्ग लॉन्च में हुआ हंगामा, कॉफ्रेंस में पत्रकार पर भड़कीं कंगना, वीडियो वायरल

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अभिनीत और एकता कपूर निर्मित (Ekta Kapoor) फिल्म ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jul 2019 9:22:43

'जजमेंटल है क्या' सॉन्ग लॉन्च में हुआ हंगामा, कॉफ्रेंस में पत्रकार पर भड़कीं कंगना, वीडियो वायरल

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अभिनीत और एकता कपूर निर्मित (Ekta Kapoor) फिल्म ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। वही रविवार शाम को इस फिल्म का गाना 'वखरा स्वैग' लांच किया गया जिसके ले एक प्रेस कॉफ्रेंस रखी गई। इस प्रेस कॉफ्रेंस में कंगना के साथ राजकुमार राव और एकता कपूर भी मौजूद थे। इस प्रेस कॉफ्रेंस में पहले तो गाने और फिल्म को लेकर सवाल-जवाब हुए लेकिन थोड़ी ही देर बाद कंगना और एक जर्नल‍िस्ट के बीच जमकर तूतू-मैंमैं शुरू हो गई। इस इवेंट का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। गाने और फिल्म को लेकर सवाल-जवाब हुए लेकिन थोड़ी ही देर बाद कंगना और एक जर्नल‍िस्ट के बीच जमकर तूतू-मैंमैं शुरू हो गई। यह बात मजाकिया सवाल से शुरू हुई कि वह बॉलीवुड में किस एक्टर को कोड़े मारेंगी। जिस पर कंगना ने रिपोर्टर से कहा कि वह उन्हें नहीं बताना चाहती। मामला शांत कराने की कोश‍िश में जब ऑर्गेनाइजर बीच में आए तो कॉफ्रेंस में मौजूद दूसरे र‍िपोर्टर भड़क गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय एक रिपोर्टर ने जैसे ही सवाल पूछने से पहले अपना नाम बताया तो कंगना उनके खिलाफ वहीं अर्ल्ट हो गईं। कंगना ने सवाल का जवाब देने से पहले उसे पुरानी खबर के बारे में याद द‍िलाते हुए उसकी जमकर क्लास लगाई। कंगना ने कहा आपने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के खिलाफ दुर्भावना से ग्रस्त होकर काफी कुछ फिल्म के खिलाफ लिखा है। साथ ही आपने मेरे ख‍िलाफ कैम्पेन चलाई। र‍िपोर्टर ने अपनी सफाई दी लेकिन कंगना एक सुनने को तैयार नहीं थीं। कंगना ने कहा कि इस रिपोर्टर ने मणिकर्णिका से संबंधित इंटरव्यू के लिए पूरे 3 घंटे मेरे साथ में वैनिटी वैन में वक्त बिताया था। इतना ही नहीं वह उन्हें पर्सनल मैसेज भी करते हैं। इसके बाद र‍िपोर्टर ने कहा, 'मैंने कभी आपको मैसेज नहीं किए। ल‍िखे हैं तो स्क्रीनशॉट द‍िखा दीज‍िए।' कंगना ने कहा, 'मैं जरूर शेयर करूंगीं। कगंना ने रिपोर्टर के ऊपर 'घटिया सोच' का आरोप भी लगा दिया।'

kangana ranaut,judgemental hai kya,press conference,ekta kapoor,rajkummar rao,kangana ranaut news,entertainment,bollywood

इस मामले को बढ़ता देखकर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को यहां बीच बचाव करना पड़ा। लेकिन कंगना तो किसी भी हाल में इस बात को खत्म नहीं करना चाहती थीं। राजकुमार राव ने कहा , 'अभी हम जो करने आए हैं उस पर फोकस करते हैं। फिर आराम से बात करेंगे।' इस दौरान इवेंट में प्रोड्यूसर एकता कपूर, लेखिका कनिका ढील्लन और फिल्म के निर्देशक प्रकाश कोवलामुडी भी मंच पर मौजूद थे।

बता दें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ये प्रेस मीट काफी चर्चा में है। इसके कई वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कंगना और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। पहले फिल्म का टाइटल ‘मेंटल है क्या’ था, जिस पर कई आपत्तियां उठाए जाने के बाद मेकर्स ने नाम बदलकर ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो