करण जौहर (Karan Johar) की मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक (Kalank Teaser Released)’ का टीजर जारी हो गया है। फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया गया है। बड़े-बड़े आकर्षक सेट्स फिल्म को गरिमा प्रदान करते हैं और जारी होते ही इसने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर जबरदस्त जिज्ञासा पैदा कर दी है।
जारी हुए टीजर में सिर्फ दो संवाद हैं और दोनों ही कमाल के हैं। टीजर की शुरूआत में वरुण धवन द्वारा बोला गया संवाद—कुछ रिश्ते कर्जों की तरह होते हैं जिन्हें निभाना नहीं चुकाना पड़ता है— वहीं टीजर के अंत में दूसरा संवाद आलिया भट्ट द्वारा बोला गया है—‘जब किसी और की बर्बादी अपनी जीत जैसे लगे, तो हमसे ज्यादा बर्बाद और कोई नहीं होगा’ फिल्म में दिखाए गए रिश्तों को गहराई से बयां करता है। ‘कलंक’ का टीजर फिल्म के कथानक को भी प्रकट करता है जो मान-सम्मान, रूतबा, जंग और प्रेम को दर्शाता है। कलंक प्रेम और अहंकार के जलते हुए दीये की कहानी है।
#KalankTeaser
— SUDIPTA (@Sarcastic_Sudu) March 12, 2019
After every breakup girls are like: pic.twitter.com/vhs6N5Q0PX














