न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करण जौहर के करिअर की सबसे बड़ी विफलता ‘कलंक’, बनी दूसरी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’

महावीर जयन्ती के मौके पर प्रदर्शित हुई करण जौहर निर्मित और अभिषेक वर्मन निर्देशित ‘कलंक’ करण जौहर के करिअर की पहली सबसे बड़ी विफलता बन गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 21 Apr 2019 3:41:24

करण जौहर के करिअर की सबसे बड़ी विफलता ‘कलंक’, बनी दूसरी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’

महावीर जयन्ती के मौके पर प्रदर्शित हुई करण जौहर निर्मित और अभिषेक वर्मन निर्देशित ‘कलंक’ करण जौहर के करिअर की पहली सबसे बड़ी विफलता बन गई है। असफलता के मामले में इस फिल्म की तुलना गत वर्ष प्रदर्शित हुई आमिर खान की आदित्य चोपड़ा निर्मित ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से की जा रही है। बॉलीवुड के गलियारों में इसे दूसरी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ कहा जा रहा है जो ‘ऊँची दुकान फीके पकवान’ की कहावत को चरितार्थ कर रही है। बॉलीवुड को कुछ-कुछ होता है, कल हो न हो, कभी खुशी कभी गम सरीखी फिल्में देने वाले करण जौहर ‘कलंक’ के जरिये अपनी सबसे बड़ी विफलता को देख रहे हैं। ‘कलंक’ करण जौहर के करिअर की सबसे महंगी फिल्म है, जिसकी लागत निकालना असम्भव हो गया है।

kalank,kalank flop,karan johar kalank,kalank box office report,kalank box office,varun dhawan,madhuri dixit,sanjay dutt,alia bhatt,aditya roy kapoor,sonaksh sinha,entertainment,bollywood news hindi

हालांकि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2019 की सबसे बड़ी ओपनर होने का खिताब हासिल किया लेकिन उसके बाद दर्शकों ने जिस अंदाज में इसे लेकर नकारात्मक टिप्पणियाँ की उससे इस फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट आई जो लगातार जारी है। पहले दिन 21.60 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को चौथे दिन सिर्फ 9.75 करोड़ का कारोबार किया। देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन्स का कहना है कि आने वाले दिनों में ‘कलंक’ के कारोबार में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इनका कहना है कि यह दूसरी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ है। बिहार के एक प्रमुख प्रदर्शक सुमन सिन्हा का कहना है कि दर्शक इस फिल्म के कथानक, चरित्रों और संवादों से जुडऩे में विफल रहा है।

kalank,kalank flop,karan johar kalank,kalank box office report,kalank box office,varun dhawan,madhuri dixit,sanjay dutt,alia bhatt,aditya roy kapoor,sonaksh sinha,entertainment,bollywood news hindi

फॉक्स स्टार इंडिया को हुआ नुकसान
वर्ष 2019 बॉक्स ऑफिस के अब तक बेहतरीन रहा था लेकिन ‘कलंक’ की असफलता ने उसे हिलाकर रख दिया है। अपने 100 दिन के सफर में बॉक्स ऑफिस पर 2019 ने 5 सौ करोड़ी फिल्में दी हैं जिनमें एक ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई है। ‘कलंक’ इस सफलतम पारी में बदनुमा दाग की तरह है, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। इस फिल्म की असफलता से आदित्य राय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ही संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का करिअर भी खासा प्रभावित होगा जो इस फिल्म से बॉलीवुड में सफल वापसी की उम्मीद कर रहे थे। इस असफलता से वरुण धवन और आलिया भट्ट को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है क्योंकि यह दोनों सितारे सफलता के घोड़े पर सवार हैं जहाँ एक असफलता उनके कदमों को रोक नहीं सकती है। साथ ही इस फिल्म की असफलता से करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा, क्योंकि इस फिल्म को उन्होंने पहले ही फॉक्स स्टार इंडिया को बेच दिया है। इस फिल्म के वितरण अधिकार देश-विदेश में फॉक्स स्टार इंडिया के पास हैं, जिसके चलते जो भी नुकसान होगा वो फॉक्स स्टार को होगा। हाँ, इस असफलता से करण जौहर और फॉक्स स्टार के सम्बन्धों में जरूर कड़वाहट आएगी यह तय है। आने वाले समय में फॉक्स स्टार करण जौहर की फिल्मों को वितरित करने के लिए इतनी भारी भरकम रकम अदा नहीं करेगा। उम्मीद की जा सकती है करण जौहर अपनी इस भव्य असफलता से सबक लेते हुए फिल्मों की कहानी पर गहरी नजर रखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल