न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किलों भरा रहा श्रीदेवी के इस किरदार को निभाना: माधुरी दीक्षित

टीजर जारी होने के बाद इस फिल्म में बहार बेगम के रूप में नजर आने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि उनके लिए एक ऐसी भूमिका को निभाना बहुत कठिन और भावुकतापूर्ण था

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 13 Mar 2019 3:57:45

मुश्किलों भरा रहा श्रीदेवी के इस किरदार को निभाना: माधुरी दीक्षित

कल करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ का टीजर जारी किया था। टीजर (Kalank Teaser) जारी होने के बाद से दर्शकों के जेहन में यह फिल्म छा गई है। इस फिल्म को लेकर अब दर्शकों में बहुत चर्चा हो रही है। विशेष रूप से इसकी स्टार कास्ट को लेकर। इसके साथ ही इस फिल्म के सेट्स को लेकर भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि पहली बार करण जौहर (Karan Johar) संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को टक्कर देते नजर आए हैं। उन्होंने जिस भव्य तरीके से अपनी फिल्म को कैनवास के परदे पर उतारा है उसके लिए इसके सेट डिजाइनर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

kalank,madhuri dixit,kalank madhuri dixit,sridevi,sanjay dutt,sonakshi sinha,varun dhawan,aditya roy kapoor,alia bhatt,karan johar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

टीजर जारी होने के बाद इस फिल्म में बहार बेगम के रूप में नजर आने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि उनके लिए एक ऐसी भूमिका को निभाना बहुत कठिन और भावुकतापूर्ण था, जिसे मूल रूप से श्रीदेवी निभाने वाली थीं। पिछले साल श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद माधुरी को इस भूमिका की पेशकश की गई थी। मंगलवार को फिल्म के टीजर लॉन्च पर मीडिया द्वारा जब माधुरी से पूछा गया कि उन्हें ‘कलंक’ के सेट पर कैसा लगा, यह जानते हुए कि यह किरदार श्रीदेवी निभाने वाली थीं, उन्होंने कहा, ‘सबसे पहली बात, उनका निधन हमारे लिए एक दुखद खबर थी और जब मुझसे इस भूमिका के लिए संपर्क किया गया, तो यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनके प्रति मेरे मन में अपार श्रद्धा है। वह एक अच्छी कलाकार और एक अच्छी इंसान भी थीं।’

kalank,madhuri dixit,kalank madhuri dixit,sridevi,sanjay dutt,sonakshi sinha,varun dhawan,aditya roy kapoor,alia bhatt,karan johar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

माधुरी (Madhuri Dixit) ने कहा, ‘एक अभिनेत्री के रूप में जब आप किसी किरदार को निभाते हैं, तो यह एक अलग परिदृश्य होता है, क्योंकि आप उस किरदार में अपनी चीजें जोड़ते हैं, लेकिन हम उन्हें अक्सर सेट पर याद किया करते थे, क्योंकि वह फिल्म का एक हिस्सा थी। एक बार जब आप अपना काम करना शुरू कर देते हैं, तो आपको आगे बढऩा होता है और अपना काम करना होता है..मैंने भी ऐसा ही किया, लेकिन मैंने उन्हें बहुत याद किया।’ अभिषेक वर्मा द्वारा निर्देशित ‘कलंक’ में संजय दत्त (Sanjay Dutt), वरुण धवन (Varun Dhawan), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। पहले यह 19 अप्रैल को प्रदर्शित की जा रही थी। लेकिन करण जौहर ने महावीर जयन्ती का फायदा उठाने के लिए इसे दो दिन पहले ही प्रदर्शित करने की घोषणा कुछ दिन पूर्व ही की है। अब ‘कलंक’ को 5 दिन लम्बा वीकेंड मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम