न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म उद्योग में बाहरी व्यक्ति का सांस लेना भी मुश्किल: कंगना रनौत

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म उद्योग में बाहरी व्यक्ति का सांस लेना भी मुश्किल है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 03 Jul 2019 8:23:27

फिल्म उद्योग में बाहरी व्यक्ति का सांस लेना भी मुश्किल: कंगना रनौत

एकता कपूर की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya Trailer)’ का ट्रेलर आज जारी किया गया है। ट्रेलर लांच के मौके पर उपस्थित कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म उद्योग में बाहरी व्यक्ति का सांस लेना भी मुश्किल है। अगर वह सांस भी लेता है तो तो बॉलीवुड के लोगों को दिक्कत महसूस होगी। कंगना ने कहा, ‘जब कोई चीज मेरी होती है तो बहुत सारे लोगों को बहुत जगह दिक्कत होती है। हम जो आउटसाइडर होते हैं, अगर सांस भी लेते हैं तो कुछ लोगों को दिक्कत होती है। इस सब को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने भी अपना रास्ता बनाना सीख लिया है। जितना कम हो सके उनको कम तकलीफ देते हुए निकलना चाहते हैं।’

judgemental hai kya,kangana ranaut,nepotism,judgemental hai kya trailer,ekta kapoor,kangana ranaut trailer,kangana ranaut news,kangana ranaut new movie,entertainment,bollywood

मीडिया से आगे बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, ‘हमको कई तरीके की धमकियां मिली। बहुत सारे केस हम लोगों पर किए गए थे, जो सलमान की फिल्म है ‘किक’ उसका साउथ टाइटल भी ‘मेंटल’ है, पर हमारे सामने ये तथ्य रखे गए कि अभी कुछ हफ्ते पहले ही ये बैन हो गया है।’

कंगना रनौत को शायद पता नहीं कि सलमान खान की फिल्म ‘किक’ का साउथ टाइटल भी ‘किक’ ही था। हालांकि, सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ का टाइटल पहले ‘मेंटल’ रखा गया था, लेकिन प्रदर्शन से पहले उसे बदलकर ‘जय हो’ कर दिया गया था। फिल्म के टाइटल को बदलने पर कंगना रनौत ने कहा, ‘सेंसर बोर्ड का पूरा पैनल बैठा हुआ था और उन्होंने भारी दिल से कहा कि आप लोगों ने फिल्म तो इतनी अच्छी बनाई है कि हमें कट करने के लिए कुछ मिला ही नहीं उसके अंदर।’

इस मौके पर उपस्थित फिल्म के नायक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने फिल्म के टाइटल को लेकर कहा, ‘मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार था। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इससे समस्या होती है। हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। अगर वे मानते हैं कि टाइटल बदलने से समाज में कुछ बदलाव आएगा, तो हम ऐसा करने से ज्यादा खुश हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका