न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैंने कभी अपनी बेटी की सिफारिश नहीं की, जो पाया अपनी मेहनत से पाया: जॉनी लीवर

गत शुक्रवार को उन्होंने मुम्बई में आयोजित सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) और 48 ऑवर फिल्म प्रोजेक्ट द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक्ट फेस्ट में अपनी बेटी जैमी लीवर के साथ शिरकत की थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 17 Feb 2019 11:19:30

मैंने कभी अपनी बेटी की सिफारिश नहीं की, जो पाया अपनी मेहनत से पाया: जॉनी लीवर

हिन्दी सिनेमा के ख्यातनाम हास्य कलाकार जॉनी लीवर (Johnny Lever) पिछले कुछ वर्षों से सिनेमाई परदे से गायब हो गए थे। लेकिन इन दिनों वे फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गए हैं। उनकी आगामी शुक्रवार को ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसमें वे अपने अभिनय से दर्शकों को हंसाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ का टीजर जारी किया था, जिसमें सिर्फ जॉनी लीवर (Johnny Lever) और रितेश देशमुख नजर आए थे। इस टीजर को दर्शकों ने बहुत हंसाया था, तभी से उम्मीद की जा रही है ‘टोटल धमाल’ के जरिये जॉनी लीवर (Johnny Lever) सशक्त वापसी करने जा रहे हैं।

गत शुक्रवार को उन्होंने मुम्बई में आयोजित सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) और 48 ऑवर फिल्म प्रोजेक्ट द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक्ट फेस्ट में अपनी बेटी जैमी लीवर के साथ शिरकत की थी। इसमें उन्होंने और उनकी बेटी जैमी ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर अपनी राय रखी। जॉनी ने कहा कि उन्होंने कभी जैमी की सिफारिश नहीं की है। जैमी भी एक हास्य कलाकार हैं।

johnny lever,total dhamaal,jamie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

जैमी और सत्र के मॉडरेटर अभिनेता ब्रजेश हीरजी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत व फिल्मकार करण जौहर के बीच भाई-भतीजावाद को लेकर लड़ाई पर एक एक्ट किया। इस एक्ट पर खुश होने के बाद दर्शकों ने तालियां बजाई, जिस पर ब्रजेश ने जैमी से पूछा कि क्या वह मानती हैं कि बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद है। अपने पिता के बगल में बैठी जैमी ने इस पर कहा, ‘मेरा मानना है कि सभी का अपना-अपना सफर है और मैं तुलना का कोई कारण नहीं देखती। सभी का अपना-अपना संघर्ष है।’ जॉनी ने वह अनुभव भी साझा किया कि जैमी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपने करियर को चुनने के लिए उन्हें किस तरह मनाया।

johnny lever,total dhamaal,jamie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

उन्होंने कहा, ‘लंदन में, उसकी मंच पर पहली प्रस्तुति थी, और उसे स्टैंडिग ओवेशन मिला था। जब भी वह किसी ऑडिशन की लाइन में खड़ी हुई..उसने कभी मुझे इस बारे में नहीं बताया। मैंने कभी भी किसी से या किसी शो के लिए मेरी बेटी की सिफारिश नहीं की।’ जॉनी लीवर की ‘टोटल धमाल’ का प्रदर्शन 22 फरवरी को होने जा रहा है, जिसमे उनके साथ अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, संजय मिश्रा जैसे सितारे नजर आएंगे। अजय देवगन के साथ इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार इंडिय और इन्द्र कुमार व अशोक ठाकरिया ने किया है। फिल्म का निर्देशन इन्द्र कुमार है। यह ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले इसकी दो कडिय़ों का प्रदर्शन हो चुका है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम